लाइव न्यूज़ :

26 जनवरी को दिल्ली में बारिश के आसार, मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

By संदीप दाहिमा | Updated: January 24, 2023 11:44 IST

Open in App
1 / 5
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में बारिश होने के आसार जताए हैं। (credit ANI)
2 / 5
आईएमडी के मुताबिक, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है।
3 / 5
दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर और इस महीने में अब तक का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
4 / 5
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले चार साल में इस महीने में दर्ज सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान था। विभाग ने आसमान में छाए बादलों को रात में ठंड में कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा कि बादल दिन में गर्मी को रोक लेते हैं, जिससे रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहता है।
5 / 5
हालांकि, वे सूर्य की रोशनी को धरती पर पहुंचने से भी रोकते हैं, जिससे दिन के तापमान में कमी आती है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में मंगलवार से लेकर बृहस्पतिवार तक हल्की बारिश होने का अनुमान है।
टॅग्स :मौसमगणतंत्र दिवसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा