लाइव न्यूज़ :

Waqf Act: वक्फ को लेकर दाऊदी बोहरा समुदाय से मिले पीएम मोदी, शेयर की तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 17, 2025 21:37 IST

Open in App
1 / 6
Waqf Act SC Hearing: दाऊदी बोहरा समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर वक्फ (संशोधन) अधिनियम के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया, जिसमें उनकी कुछ प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि समुदाय के सदस्यों ने मोदी से कहा कि यह मांग वे लंबे समय से कर रहे थे क्योंकि उन्हें ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के उनके दृष्टिकोण पर भरोसा है। बैठक में उनके साथ अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू भी थे।
2 / 6
Waqf Act SC Hearing: मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों के साथ अच्छी बैठक हुई। हमने बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की।' बातचीत में समुदाय के एक सदस्य ने मोदी को बताया कि उनका समुदाय 1923 से ही वक्फ नियमों से छूट की मांग कर रहा था। उन्होंने नए कानून के माध्यम से ‘‘अल्पसंख्यक के भीतर अल्पसंख्यकों’’ का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की।
3 / 6
Waqf Act SC Hearing: इस दौरान एक अन्य सदस्य ने कहा कि उनके समुदाय ने 2015 में मुंबई स्थित भिंडी बाजार में एक परियोजना के लिए एक महंगी संपत्ति खरीदी थी और बाद में नासिक के एक व्यक्ति ने 2019 में वक्फ संपत्ति के रूप में इस पर दावा कर दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि उनकी सरकार ने इस तरह के चलन पर रोक लगा दी है।
4 / 6
Waqf Act SC Hearing: दाऊदी बोहरा समुदाय शिया मुसलमानों में एक समृद्ध लेकिन कम आबादी वाला समुदाय है। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली संसद की संयुक्त समिति के समक्ष समुदाय का प्रतिनिधित्व प्रसिद्ध वकील हरीश साल्वे ने किया था।
5 / 6
Waqf Act SC Hearing: समिति की सिफारिशों के आधार पर ही विधेयक में कई नए संशोधन पेश किए गए थे, जिसे विपक्षी दलों के विरोध के बीच संसद में पारित होने के बाद अधिनियमित किया गया।
6 / 6
Waqf Act SC Hearing: उच्चतम न्यायालय वर्तमान में कानून की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। सरकार ने इस कानून को वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता और कुशल प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीमुस्लिम लॉ बोर्डसंसदकिरेन रिजिजू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?