महिला कर्मचारियों के लिए सरकार की बड़ी घोषणा, वेतन को लेकर नियम बदले, जानिए सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 1, 2020 03:40 PM2020-12-01T15:40:48+5:302020-12-01T15:40:48+5:30

Next

कोरोना अवधि के दौरान काम करने के तरीकों में बड़े बदलाव हुए हैं। इस बीच श्रम मंत्रालय ने महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इसमें वेतन से लेकर काम करने के तरीके में बदलाव करने की योजना बनायी गई है।

श्रम मंत्रालय ने संसद में एक नया श्रम संहिता प्रस्तावित किया है। इस कानून के पारित होने के बाद कुछ चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। नए श्रम कानून से महिला श्रमिकों को सबसे अधिक लाभ होगा।

इस प्रस्ताव से महिलाओं को खनन सहित अन्य क्षेत्रों में काम करने की आजादी मिलेगी। यही नहीं वेतन के मामले में भी उन्हें पुरुषों के बराबर दर्जा देने का प्रावधान किया गया है। नए लेबर कोड से सबसे ज्यादा फायदा महिला श्रमिकों को होगा।

इसके अलावा महिलाओं को आधार कार्ड से जुड़े खातों में डिजिटल रूप से पैसा जमा करके समान वेतन और न्यूनतम वेतन दिया गया है। आधार लिंक्ड खातों में डिजिटल भुगतान से महिलाओं को एक समान वेतन और न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित की गई है, इससे कामकाजी महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा।

महिला श्रमिकों को खनन और निर्माण सहित सभी क्षेत्रों में काम करने की अनुमति है। अब तक महिला श्रमिकों को खनन और निर्माण जैसे क्षेत्रों में काम करने की अनुमति नहीं थी। इसमें केवल पुरुष श्रमिक ही काम कर सकते थे।

सभी के लिए समान वेतन का प्रावधान, साथ ही डिजिटल वेतन, महिलाओं की कम वेतन की चिंताओं को कम करेगा। इसके अलावा अब तक देश में असंगठित क्षेत्र में महिला श्रमिकों को पुरुषों की तुलना में कम वेतन दिया जाता था। लेकिन नए श्रम कोड से वेतन में होने वाला भेदभाव भी खत्म होगा।

अब पुरुष और महिला श्रमिकों के लिए समान वेतन की व्यवस्था की जाएगी। वेतन सीधे योग्य व्यक्ति को मिले इसलिए डिजिटल भुगतान का प्रावधान होगा, इससे घपलेबाजी की आशंका नहीं रहेगी।