लाइव न्यूज़ :

Sawan 2020: शिवालय में गूंज रहे हर-हर महादेव, काशी सहित देश भर में धूम, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 6, 2020 16:45 IST

Open in App
1 / 12
हिंदी कैलेंडर के सावन महीने की शुरुआत आज से हो गई है। सावन की शुरुआत इस बार सोमवार से हो रही है और इस लिहाज से आज इस सावन का पहला सोमवार भी है।
2 / 12
देश के दूसरे कई हिस्सों से भी श्रद्धालुओं के पहले सोमवार पर पूजा-पाठ की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग सहित कई अन्य प्रतिबंध भी लागू हैं।
3 / 12
वाराणसी में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान किया। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सावन के पहले सोमवार पर वाराणसी का नजारा बदला हुआ है।
4 / 12
हर साल यहां कांवड़ियों की भारी भीड़ होती थी। काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए काशी की गलियां पटी रहती थीं लेकिन इस बार कांवड़ यात्रा पर रोक है। ऐसे में कांवड़ियों का समूह नदारद है। वहीं वाराणसी के कई मंदिरों को एहतियातन एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है।
5 / 12
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी सावन के पहले सोमवार के दिन खास पूजा की गई। इस दौरान पुजारी भी चेहरे पर मास्क लगाए नजर आए। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भस्म आरती की गई।
6 / 12
झारखंड में कोरोना वायरस महामारी के चलते सावन के पहले सोमवार के दिन भी रांची का पहाड़ी मंदिर बंद है, श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही पूजा करते दिखे।
7 / 12
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के चलते मेरठ का औघड़नाथ मंदिर सावन के पहले सोमवार के दिन भी बंद है। श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही पूजा कर रहे हैं।
8 / 12
कोरोना महामारी के कारण इस साल कांवड़ यात्रा स्थगित है। पिछले ही महीने इस संबंध में यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड में इसे लेकर सहमति बनी थी। 
9 / 12
झारखंड सरकार के श्रावण मास में देवघर स्थित वैद्यनाथ धाम एवं बासुकीनाथ मंदिरों को भक्तों के लिए खोलने तथा कांवर यात्रा को प्रारंभ करने में पूरी तरह असमर्थता व्यक्त करने पर पिछले हफ्ते राज्य उच्च न्यायालय ने इन मंदिरों को खोलने की अनुमति नहीं दी। 
10 / 12
कोर्ट ने राज्य सरकार को भगवान वैद्यनाथ एवं बासुकीनाथ के आनलाइन दर्शन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। झारखंड सरकार ने कहा था कि वह इन मंदिरों को दर्शनों के लिए खोलने की स्थिति में नहीं है क्योंकि अभी इससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है।
11 / 12
भगवान शिव का अति प्रिय महीना सावन आज से शुरू हुआ है। संयोग से इस बार सावन के पहले दिन ही सोमवार भी है।
12 / 12
12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। हर साल यहां लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती थी।
टॅग्स :सावनवाराणसीउत्तर प्रदेशदिल्लीमध्य प्रदेशमहाशिवरात्रिमहाकालेश्वर मंदिरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण