लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की नापाक कोशिश, बॉर्डर पर BSF ने मार गिराया ड्रोन, See pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 20, 2020 14:33 IST

Open in App
1 / 6
कठुआ के पानसर में BSF की पेट्रोलिंग टीम को एक हैक्सा कॉप्टर मूव करता दिखा। इसे फायर कर गिराया गया। उसमें से एक M4 US मेड हथियार सेमी ऑटोमैटिक कारबाइन, 60राउंड, 2मैग्ज़ीन, 7ग्रेनेड मिले हैं। कॉप्टर का वजन 17-18Kg है और 5 से साढ़े 5Kg का पे लोड ले जा रहा था।
2 / 6
बीएसएफ के एक गश्ती दल ने सुबह करीब पांच बजकर 10 मिनट पर सीमा चौकी पंसार के क्षेत्र में आसमान में एक ड्रोन को मंडराते देखा। उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने नौ गोलियां चलाई और ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में 250 मीटर अंदर की ओर मार गिराया।
3 / 6
जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को आधुनिक राइफल और कुछ छोटे बमों से लैस पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू क्षेत्र में यह पहली ऐसी घटना है जब बीएसएफ ने हथियारों और विस्फोटकों से लैस ड्रोन को मार गिराया है। इसके साथ ही ड्रोन के जरिए केंद्र शासित प्रदेश में हथियारों की तस्करी करने की पाकिस्तान की कोशिश नाकाम कर दी गई है।
4 / 6
अधिकारियों ने बताया कि अधिकारियों ने प्रारंभिक सूचना देते हुए कहा कि ड्रोन में एक अत्याधुनिक राइफल, दो मैगजीन, 60 गोलियां और सात छोटे बम रखे गए थे जिन्हें पाकिस्तानी एजेंटों को देना था। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि पंसार सीमा चौकी के सामने अग्रिम चौकियों पर तैनात पाकिस्तानी रेंजर ड्रोन को नियंत्रित कर रहे थे।
5 / 6
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह करीब आठ बजकर 50 मिनट पर हीरानगर सेक्टर में बबिया चौकी पर गोलियां चलाईं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई नहीं की। स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।
6 / 6
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 5.10 बजे के करीब घटित हुई है। जब बीएसएफ जवान सीमा पर गश्त लगा रहे थे तो उन्होंने पाकिस्तानी ड्रोन को रथुआ में गांव पंसर पर मंडराते हुए देखा। जैसे ही ड्रोन ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया। सतर्क बीएसएफ जवानों ने उसे गोली मारकर गिरा दिया।
टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीमा सुरक्षा बलपाकिस्तानअमेरिकाइमरान खानगृह मंत्रालयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह