लाइव न्यूज़ :

Mumbai Fire: मुंबई के कुर्ला स्क्रैप कपाउंड, रघुवंशी मिल और नरीमन प्वाइंट के पास बैंक में लगी आग, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 25, 2020 16:09 IST

Open in App
1 / 8
मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित रघुवंशी मिल में भीषण आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही आठ दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुके हैं। घटनास्‍थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
2 / 8
लेवल - 3 की आग बतायी जा रही है। लोअर परेल इलाके में स्थित रघुवंशी मिल में पी 2 बिल्डिंग में आग लगी है। आग इमारत की पहली मंजिल तक फैल चुकी है। 
3 / 8
इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है क्‍योंकि निजी कार्यालय बंद था। एहतियातन पास की इमारतों को भी खाली करवा लिया गया था।
4 / 8
दक्षिण मुम्बई में नरीमन प्वाइंट के पास ‘बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत’ के कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बैंक जॉली मेकर चैंम्बर 2 की 15 मंजिला इमारत में भूतल पर स्थित बैंक कार्यालय और सर्वर कक्ष में सुबह करीब सवा पांच बजे आग लगी।
5 / 8
मुंबई के मानखुर्द-घाटकोपर रोड स्थित कुर्ला स्क्रैप कपाउंड में मंगलवार सुबह आग लग गई। सुबह करीब 6 बजे गोदाम से आग की लपटों को उठता देख स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियों को यहां भेजा गया है।
6 / 8
आग 4,000 वर्ग फुट के भूतल क्षेत्र में फैल गई। दमकल विभाग को सुबह पांच बजकर 21 मिनट पर आग लगने की जानकारी देने के लिए फोन किया गया, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को तुरंत रवाना किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘किसी के अंदर फंसे होने की कोई सूचना नहीं है।’’
7 / 8
अधिकारी ने बताया कि पानी के टैंकर सहित दमकल विभाग की नौ गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
8 / 8
तेज हवा के कारण बढ़ रही आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के तीन विमानों को तुरंत मौके पर भेजा गया था। इसके अलावा दमकल की छह गाड़ियां, जम्बो टैंकर, तीन पानी के टैंकर, दो फोम टेंडर और एक एम्बुलेंस मौके पर तैनात किए गए थे। 
टॅग्स :मुंबईअग्नि दुर्घटनाभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए