लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः बड़ी राहत, महाराष्ट्र में तीन महीने बाद फिर खुले सैलून-ब्यूटी पार्लर, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 28, 2020 15:12 IST

Open in App
1 / 11
महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए हेयर सैलून्स दोबारा खुल गए। सैलून कर्मचारी, 'कल सलून को साफ किया गया था। सैलून में लोग अप्वॉइंटमेंट लेकर आ रहे हैं। यहां 'यूज़ एंड थ्रो' एप्रन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
2 / 11
महाराष्ट्र में रविवार से नाई की दुकान, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर खुल गए। राज्य सरकार ने इन दुकानों को कुछ दिशा-निर्देशों के साथ खोलने की अनुमति दी है।
3 / 11
बाल काटने, हेयर डाइंग, वैक्सिंग, थ्रेडिंग को अनुमति है, जबकि दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों को इन सेवाओं को मुहैया कराते वक्त दस्ताने, एप्रन और मास्क पहनने होंगे. हर सर्विस के बाद कुर्सियों को सैनिटाइज करना होगा।
4 / 11
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाई पाबंदियों में ढील देते हुए रविवार को तीन महीने बाद मुंबई में कुछ सैलून खुले जबकि कर्मियों की कमी के कारण कई सैलून बंद रहे। कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों के तहत आने वाले पार्लर और सैलून हालांकि नहीं खुले।
5 / 11
दुकानों को फिर से खोलने वाले सैलून मालिकों ने कहा कि वे अपने ग्राहकों के तापमान की जांच करने, उन्हें दुकान में प्रवेश करने से पहले सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने और बारी-बार से ग्राहकों को सेवा देने जैसे सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
6 / 11
कुछ सैलून मालिकों ने कम संख्या में लोगों के आने की शिकायत करते हुए कहा कि लोगों को सैलून की सेवा लेने से डर लग रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने पहले कहा था कि सैलून और ब्यूटी पार्लरों को रविवार से फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी लेकिन सीमित संख्या में ही लोगों को आने की अनुमति होगी और ग्राहकों को पहले से आने का समय लेना होगा।
7 / 11
सरकार के ‘मिशन बिगिन अगेन’ के चौथे चरण के तौर पर जारी संशोधित दिशा निर्देशों के अनुसार अभी केवल चयनित सेवाओं जैसे कि बाल कटवाने और रंग करवाने, वैक्स तथा थ्रेडिंग कराने की ही अनुमति होगी। सरकार ने त्वचा से संबंधित सेवाओं की अभी अनुमति नहीं दी है।
8 / 11
 ‘मेक ओवर’ सैलून के मालिक शैलेश सुर्वे ने कहा कि उन्होंने अपना सैलून खोल दिया है लेकिन बारी-बारी से ही ग्राहकों को आने की अनुमति है। उन्होंने कहा, ‘‘हम दस से दोपहर 12 बजे, 12 बजे से तीन बजे और तीन बजे से छह बजे की प्रत्येक अवधि में तीन ग्राहकों को सेवा दे रहे हैं।
9 / 11
ग्राहक पहले से समय लेकर हमारे पास आ रहे हैं लेकिन हम हर किसी को आने नहीं दे रहे हैं क्योंकि हमें सरकार के नियमों का भी पालन करना है।
10 / 11
हम हर ग्राहक के लिए नए तौलिए का इस्तेमाल कर रहे हैं और बाल काटने के लिए कुर्सियों को सैनेटाइज कर रहे हैं। मैंने सुबह करीब आठ बजे अपनी दुकान खोली और पहले दिन ही अच्छे-खासे लोग आए। हम पिछले तीन महीने से घर में बैठे थे लेकिन अब हम कमाई कर सकते हैं।
11 / 11
सैलून के मालिक ने कहा कि उन्होंने तीन महीने बाद दुकान खोली लेकिन उतने लोग नहीं आए जितने पहले रविवार के दिन आया करते थे। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लैक्स में एक सैलून के मालिक परवेज अंसारी ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों की कमी के कारण अपना सैलून नहीं खोला। 
टॅग्स :मुंबईकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियानागपुरकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो