लाइव न्यूज़ :

पिता संग हुई बदतमीजी ने बदल दी जिंदगी, आज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर मशहूर हैं IPS अधिकारी नवनीत सिकेरा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 13, 2020 14:40 IST

Open in App
1 / 5
1996 बैच के आईपीएस अधिकारी और यूपी पुलिस के आईजी नवनीत सिकेरा आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। नवनीत अक्सर ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
2 / 5
आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा की सबसे ख़ास बात ये है कि वो सोशल मीडिया के जरिए मिलने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हैं। नवनीत सबसे पहले उस समय सुर्खियां बटोरते हुए नजर आए थे, जब उन्होंने लखनऊ के कुख्यात गैंगस्टर रमेश कालिया का एनकाउंटर किया था। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
3 / 5
यूं तो नवनीत सिकेरा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर ही सबकी जुबान पर रहते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले नवनीत सिकेरा IIT रुड़की से इंजीनियरिंग कर चुके हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
4 / 5
ऐसे में अगर नवनीत आईपीएस अधिकारी न होते तो शायद सॉफ्टवेयर इंजीनियर होते। मगर एक किस्से ने उनकी जिंदगी बदल दी। दरअसल, उन्होंने अपने पिता के साथ बदतमीजी होती देखी तो उन्होंने फैसला किया कि वो सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगे। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
5 / 5
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवनीत के पिता को धमकी भरे कॉल आते थे, जिसके चलते उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मगर इस मामले में पुलिसवालों ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उनके पिता की बेइज्जती कर दी। इस घटना के बाद नवनीत ने आईपीएस बनने की ठानी और अपने लक्ष्य को पूरा किया। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
टॅग्स :उत्तर प्रदेशएटा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर