लाइव न्यूज़ :

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ तनाव, वायुसेना प्रमुख पहुंचे, मिग-21 बाइसन जेट विमान में उड़ान भरी, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 13, 2020 18:03 IST

Open in App
1 / 8
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने बृहस्पतिवार को पश्चिमी कमान में एक अग्रिम अड्डे पर मिग-21 बाइसन जेट विमान में उड़ान भरी और क्षेत्र में बल की परिचालन तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
2 / 8
वायु सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ तीन महीने से अधिक समय से चल रहे गतिरोध के मद्देनजर पश्चिमी कमान के तहत अपने सभी अड्डों को 'अति सतर्क’’ रखा है। पश्चिमी कमान के तहत संवेदनशील लद्दाख क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों की हवाई सुरक्षा है।
3 / 8
अधिकारियों ने कहा कि एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने मिग- 21 बाइसन विमान में उड़ान भरने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अड्डे की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।
4 / 8
रूसी मूल का मिग-21 बाइसन एकल इंजन वाला सिंगल सीटर लड़ाकू विमान है जो कई दशकों तक भारतीय वायुसेना की रीढ़ था। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में मिग- 21 ने अहम भूमिका निभाई थी।
5 / 8
वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा ने आज लद्दाख सेक्टर में कई फॉरवर्ड एयर बेसों का दौरा किया।
6 / 8
इस क्षेत्र में वर्तमान में सक्रिय यूनिटों के वायु योद्धाओं के साथ बातचीत की और भारतीय वायु सेना के ठिकानों पर संक्रिया की समीक्षा की।
7 / 8
पिछले सप्ताह, वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा ने क्षेत्र में बल की परिचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे कई अड्डों का दौरा किया था।
8 / 8
एयर मार्शल सिंह ने दौलत बेग ओल्डी में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अड्डे का भी दौरा किया था जो दुनिया की सबसे ऊंची हवाई पट्टी में से एक है। वह अड्डा 16,600 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने जून में वायुसेना की समग्र तैयारियों की समीक्षा के लिए लद्दाख और श्रीनगर अड्डों की यात्रा की थी।
टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सभारतीय सेनाजम्मू कश्मीरराजनाथ सिंहलद्दाखचीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए