लाइव न्यूज़ :

9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन का कैनवस आज के दिन हुआ था बेरंग, जानिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाएं

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 9, 2020 14:55 IST

Open in App
1 / 15
भारत में आधुनिक चित्रकला के पर्याय एम.एफ. हुसैन ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। एम एफ़ हुसैन को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पहचान 1940 के दशक के आख़िर में मिली। युवा चित्रकार के रूप में एम एफ़ हुसैन बंगाल स्कूल ऑफ़ आर्ट्स की राष्ट्रवादी परंपरा को तोड़कर कुछ नया करना चाहते थे।
2 / 15
वर्ष 1952 में उनकी पेंटिग्स की प्रदर्शनी ज़्यूरिख में लगी। उसके बाद तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पेंटिग्स की ज़ोर-शोर से चर्चा शुरू हो गई। वर्ष 1973 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया तो वर्ष 1986 में उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। भारत सरकार ने वर्ष 1991 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
3 / 15
1659: दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने दारा शिकोह को धोखा दिया और उसे औरंगजेब के हवाले कर दिया। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
4 / 15
1720: स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
5 / 15
1752: फ्रांसीसी सेना ने त्रिचिनोपोली में ब्रिटिश के समक्ष आत्मसमर्पण किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
6 / 15
1789: स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के निकट ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
7 / 15
1900: स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
8 / 15
1940: नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया। (फोटो सोर्स- एएफपी)
9 / 15
1956: अफगानिस्तान में जबर्दस्त भूकंप से 400 लोगों की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
10 / 15
1960: चीन में तूफान से कम से कम 1,600 लोगों की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
11 / 15
1964: जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
12 / 15
1970: जोर्डन के शाह हुसैन के वाहन पर गोलियां चलाई गईं। शाह हुसैन तो बच गए, लेकिन उनके वाहन चालक इस हमले में घायल हुआ। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
13 / 15
1980: अंतरिक्ष यान सोयुज टी-2 पृथ्वी पर लौटा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
14 / 15
1983: मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
15 / 15
2011: भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ हुसैन का लंदन में निधन। (भाषा इनपुट के साथ)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो