लाइव न्यूज़ :

Farmer Protest: दूल्ला दिल्ली का, हरियाणा और पंजाब की दुल्हन, दांपत्य जीवन की शुरुआत पर ग्रहण, जानिए कारण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 2, 2020 20:40 IST

Open in App
1 / 7
जब दूल्हा दिल्ली में रहता हो और दुल्हन पंजाब या हरियाणा में रहती हो और अगले कुछ दिनों में शादी हो तो किसान आंदोलन के लंबे खिंचने की सूरत में दांपत्य जीवन की शुरुआत करने की तैयारी कर चुके युगलों और उनके परिवार के माथे पर शिकन आना लाजमी है क्योंकि आंदोलन की वजह से दिल्ली आने और यहां से बाहर जाने वाले वाले ज्यादातर रास्ते बंद हैं, ऐसे में सवाल है कि बारात कैसे ले जाएं।
2 / 7
ऐसे घरों में शादियों की तैयारियां पूरी हो चुकी है, बैंड बाजा तैयार है लेकिन परिवार इसी उधेड़बुन में लगे हैं कि बारात किस रास्ते से दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। कुछ इसी तरह की परेशानी से पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में रहने 27 वर्षीय एक युवक जूझ रहे हैं, जिनकी छह दिसंबर को पंजाब के बठिंडा में शादी है।
3 / 7
अपनी पहचान गुप्त रखते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली से बठिंडा 300 किलोमीटर दूर है, वह लंबे समय से शादी की तैयारी कर रहे थे लेकिन उनकी चिंता है कि जब रास्ते ही बंद होंगे तो वह बारात लेकर जाएंगे कैसे?
4 / 7
उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करता हूं लेकिन रास्तों का बंद होना चिंता का कारण है। दूल्हे ने कहा कि वह और उसके देस्त पिछले कुछ दिन से शादी के दिन बठिंडा जाने के रास्ते तलाश रहे हैं। राजौरी के युवक अकेले नहीं हैं, जिन्हें शादी ठीक से संपन्न होने को लेकर चिंता सता रही है।
5 / 7
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी निवासी मुकेश भी ऐसे ही जद्दोजहद से गुजर रहे हैं, जिनकी शादी नौ दिसंबर को हरियाण के कुरुक्षेत्र में होनी है।
6 / 7
उन्होंने कहा कि उनके घर से जीटी-करनाल रोड की दूरी महज 12 किलोमीटर है लेकिन किसान आंदोलन की वजह से 150 किलोमीटर दूर स्थित दुल्हन के घर बारात ले जाना मुश्किल लग रहा है।
7 / 7
उन्होंने कहा, ‘‘ किसान पिछले सात दिन से सिंघू बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं और अगर यह अगले हफ्ते भी जारी रहता है तो मुश्किल हो जाएगी। मेरे पिता वैकल्पिक रास्ते के लिए मेरे दोस्तों के संपर्क में हैं।’’  (सभी फाइल फोटो)
टॅग्स :दिल्लीहरियाणापंजाबकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब