लाइव न्यूज़ :

नए साल में दिल्ली पुलिस को बीमा कवर बढ़ाने की घोषणा, दुर्घटना में जान गंवाने पर 78 लाख रुपये, जानिए सबकुछ...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 2, 2021 20:36 IST

Open in App
1 / 6
दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस. एन. श्रीवास्तव ने शनिवार को पुलिसकर्मियों के लिये बीमा कवर बढ़ाने की घोषणा की, जिसके तहत दुर्घटना में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के लिये बीमा कवर 30 लाख से बढ़ाकर 78 लाख रुपये जबकि स्वाभाविक मौत के मामले में पांच लाख से बढ़ाकर 28 लाख रुपये कर दिया गया है।
2 / 6
श्रीवास्तव ने कहा कि आत्महत्या के मामले में भी बीमा कवर को बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी पुलिसकर्मियों की अनिवार्य चिकित्सा जांच होगी ताकि किसी भी रोग का समय रहते पता चल सके और इलाज शुरू किया जा सके।
3 / 6
आयुक्त ने कहा कि बीता वर्ष चुनौतीपूर्ण था और कोविड-19 महामारी के कारण पुलिसकर्मी मानसिक, शारीरिक और आधिकारिक तौर पर बहुत अधिक दबाव में थे। उन्होंने एक बयान में कहा, ''कोई भी परिवार दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में वित्तीय मुआवजे की उम्मीद नहीं रखता, फिर भी आत्महत्या के मामलों में परिवार की मदद के लिये 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।''
4 / 6
उन्होंने कहा, ‘‘अग्रिम मोर्चे के कर्मी होने के कारण 7,612 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। उनमें से 7,424 ठीक हो गए और ड्यूटी पर लौट आए जबकि 32 की कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हो गई।’’ यही नहीं, दिल्ली पुलिस के 231 कर्मियों की स्वाभाविक मौत हुई, 44 की हादसे में मौत हो गई जबकि 14 पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या कर ली।
5 / 6
यह बताता है कि पुलिसकर्मी गंभीर किस्म के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संकटों का सामना कर रहे हैं जिन्हें देखने की जरूरत है।
6 / 6
स्वाभाविक मौत की स्थिति में बीमा कवर पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 28 लाख कर दिया गया है जबकि हादसे में मृत्यु की स्थिति में यह 30 लाख से बढ़ाकर 78 लाख कर दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि आत्महत्या के मामलों में परिवार की मदद के लिए 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है।  (सभी फाइल फोटो)
टॅग्स :दिल्लीएसएन श्रीवास्तवदिल्ली सरकारगृह मंत्रालयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील