लाइव न्यूज़ :

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-NCR में भारी बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई जगह लगा भयंकर जाम, देखें तस्वीरें

By विनीत कुमार | Updated: August 19, 2020 11:23 IST

Open in App
1 / 10
देश की राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर इलाके में रहने वाले लोगों की सुबह की शुरुआत बुधवार को बारिश के साथ हुई। कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। (फोटो-एएनआई)
2 / 10
राजधानी के लोगों की सुबह जब नींद खुली तो दिन में भी अंधेरे जैसा आलम था। घने बादल छाए हुए थे। वहीं कुछ इलाकों में तड़के ही बारिश शुरू हो गई थी। (फोटो-एएनआई)
3 / 10
दिल्ली में पिछले दो दिनों से बादल मेहरबान हैं। राजधानी के इलाकों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। इससे पहले सोमवार को जबरदस्त बारिश हुई थी। हालांकि मंगलवार को बारिश में कमी देखी गई थी। (फोटो-एएनआई)
4 / 10
मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक दिल्ली में ऐेसे ही बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि मानसून आने के शुरुआती दिनों में दिल्ली में बारिश बहुत कम हुई थी। हालांकि, अब इसकी कमी पूरी होती दिख रही है। (फोटो-एएनआई)
5 / 10
मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा है कि गुरुवार तक मॉनसून की अक्षरेखा दिल्ली-एनसीआर के करीब बनी हुई है। (फोटो-एएनआई)
6 / 10
भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में भयंकर जाम भी लग गया। आईटीओ के पास के क्षेत्र में भारी जाम देखा गया। (फोटो-एएनआई)
7 / 10
जून से लेकर अब तक दिल्ली में (सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक) कुल 457.8 मिमी बारिश दर्ज की जो सामान्य बारिश 433.2 मिमी से छह फीसदी अधिक है। (फोटो-एएनआई)
8 / 10
भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलजमाव की भी समस्या सामने आई है। दिल्ली के कुछ हिस्सों और मुख्य चौराहों पर जलजमाव हो गया।
9 / 10
अरब सागर से उठी दक्षिण-पूर्वी हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं से भी इलाके में आर्द्रता बनी हुई है। (फोटो-एएनआई)
10 / 10
दिल्ली शहर के लिए प्रतिनिधि आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक इस महीने अब तक 139.2 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश 157.1 मिमी से कम है। (फोटो-एएनआई)
टॅग्स :दिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचारमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील