लाइव न्यूज़ :

5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में केंद्र, अब सरकार ने वायरल मैसेज को लेकर किया खुलासा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 11, 2020 16:19 IST

Open in App
1 / 6
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच देश में फेक न्यूज भी काफी वायरल हो रही हैं। ऐसे में एक नया मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया गया है कि केंद्र सरकार 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है। (फोटो सोर्स- ट्विटर)
2 / 6
अब प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने इस वायरल हुए मैसेज को फेक बताया है। पीआईबी ने फैक्ट चेक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'यह आर्टिकल निराधार और गलत है। भड़काने वाली ऐसी ख़बरों से सावधान रहें।' (फोटो सोर्स- ट्विटर)
3 / 6
पीआईबी ने फैक्ट चेक ट्विटर अकाउंट पर ये भी लिखा कि यह फेक न्यूज है। सरकार ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। कृपया ऐसी फैलाई जा रही ख़बरों से सावधान रहें। (फोटो सोर्स- ट्विटर)
4 / 6
बता दें कि कोरोना वायरस के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था को भी तगड़ा झटका लगा है, जिसके कारण कई कंपनियों ने छंटनी शुरू कर दिया है। इस बीच ये खबर वायरल होने लगी कि केंद्र सरकार को हो रहे घाटे के कारण अब सरकार 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं है।
5 / 6
मालूम हो, कोविड-19 के कारण देश की स्थिति बेहद खराब है तो वहीं इस घातक वायरस से भारत में अब तक कुल 2,86,579 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, देश में एक दिन में सर्वाधिक 9,996 मामले आए और 357 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार, कोरोना वायरस के कारण अब तक कुल 8,102 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
6 / 6
यह लगातार सातवां दिन है जब देश में 9,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में मृतक संख्या भी पहली बार 300 के पार पहुंची है।
टॅग्स :कोरोना वायरससेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्समोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष