कोरोना महामारी के बीच पैदल, साइकिल और ट्रक से अपने घर जाने को मजबूर है मजदूर, तस्वीरें देख छलक जाएगा आपका दर्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 17, 2020 06:08 PM2020-05-17T18:08:33+5:302020-05-17T18:08:33+5:30

Next

कोरोना महामारी के बीच दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर अपने गृह राज्य जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के द्वारा स्पेशन ट्रेनों के इंतजार में बेताब लोग पैदल, साइकिल और ट्रक से जाने को मजबूर हैं।

सैकड़ों हजारों किलोमीटर दूर फंसे मजदूर अपने परिवास के साथ पैदल अपने घर तक जा रहे हैं। हालांकि इस बीच ये कई समस्याओं को झेलते हुए ये मजदूर रास्ता तय कर रहे हैं।

भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए देश में लॉगडाउन जारी है। लोगों की नौकरी चली गयी है।

बेसहाय और बेबस मजदूर अपने घर तक सैंकड़ों किलोमीटर तक अपने परिवार संग साइकिल से भी यात्रा कर रहे है।

लोग अपने घर ट्रक से लदकर जा रहे है। सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि इससे ज्यादा संक्रमण का खतरा होगा।

मुंबई, हैदराबाद समेत कई शहरों में बसे मजदूरों को साधन नहीं मिल रहा है। ऐसे में वे ट्रक में लदकर अपने घर जा रहे हैं।

देश में कोविड-19 के कारण बीते 24 घंटे में और 120 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 2,872 हो गई। इसी अवधि में संक्रमण के 4,987 नए मामले सामने आए जिसके बाद रविवार सुबह कुल मामले बढ़कर 90,927 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ये आंकड़े शनिवार सुबह आठ बजे से सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में 53,946 मरीजों का इलाज चल रहा है, 34,108 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस तरह अब तक करीब 37.51 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।’’ तीन राज्यों में संक्रमण के 10,000 से अधिक मामले हैं जिनमें सर्वाधिक 30,706 मामले महाराष्ट्र में हैं।