लाइव न्यूज़ :

Photos: गर्मी के कहर से लोगों का हाल है बेहाल, अगले 48 घंटों में मिलेगी राहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2019 12:22 IST

Open in App
1 / 10
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को गर्मी और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। हालांकि भीषण गर्मी से अगले 48 घंटे में मामूली राहत मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा तथा आसमान साफ रहेगा। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से गरज, आसमान में बादल छाए रहने तथा बिजली कड़कने की संभावना है जिससे भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलने के आसार हैं।
2 / 10
2 जून, 2019 को अजमेर के पास लगातार पड़ रही गर्मी के कारण एक झील के सूखने का सामान्य दृश्य सामने आया है। उत्तरी भारत में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस (122 फ़ारेनहाइट) तक पहुंच गया है, इस दौरान कई जगहों पर कमी और भीषण गमरी का प्रकोप जारी है।
3 / 10
जगह जगह पर भारतीय स्वयंसेवक ने 2 जून, 2019 को अमृतसर में पड़ रही गर्मी के दिन में मीठे पानी का वितरण किया है। उत्तरी भारत में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस (122 फ़ारेनहाइट) तक पहुंचने के कारण हीटस्ट्रोक और पानी की कमी हो रही है।
4 / 10
शहर में पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी पड़ रही है और दिल्ली के कुछ इलाकों में पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
5 / 10
गर्मी के दिनों में बहुत सी जगह युवकों ने राह चलते लोगों को ठंडे और मीठे पानी पिलाने का जिम्मा उठाया है।
6 / 10
2 जून, 2019 को अमृतसर में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की मांग को लेकर नगर निगम और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए भारतीय निवासियों ने खाली बाल्टियां रखीं।
7 / 10
भारतीय युवक 2 जून, 2019 को अमृतसर के बाहरी इलाके में गर्मी के दिन स्विमिंग पूल में आनंद उठाते दिखे हैं।
8 / 10
उत्तर भारत में जारी गर्मी और लू के थपेड़ों का आलम ये है कि रविवार को दुनिया के 15 सबसे गर्म स्थानों में 10 जगहें भारत की रही।
9 / 10
राजस्थान का चुरु में 48.9 और श्री गंगानगर में 48.6 डिग्री सेल्सियम पारा दर्ज किया गया और ये रविवार को दुनिया से सबसे गर्म इलाके रहे।
10 / 10
राजधानी दिल्ली समेत जयपुर, कोटा, हैदराबाद लखनऊ जैसी कई जगहों पर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर में 48.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 47.8 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 47.5 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 46.4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 45.5 डिग्री सेल्सियस और अजमेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
टॅग्स :दिल्लीराजस्थानउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस