लाइव न्यूज़ :

Air Force Day: 88वें स्थापना दिवस पर वायुसेना का दिखा शौर्य, राफेल ने पहली बार दिखाया दम, देखें तस्वीरें

By विनीत कुमार | Updated: October 8, 2020 12:12 IST

Open in App
1 / 7
भारतीय वायुसेना का आज 88वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर कार्यक्रम हुआ, जिसमें वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने संबोधित किया।
2 / 7
इस मौके पर वायुसेना ने अपना शौर्य भी दिखाया। इनमें राफेल, सुखोई, मिग लड़ाकू विमान सहित अपाचे, चिनूक हेलिकॉप्टर आदि शामिल रहे।
3 / 7
इस मौके पर राफेल लड़ाकू विमान के साथ जगुआर लड़ाकू विमानों ने शानदार फॉर्मेशन तैयार की जिसे हर कोई देखता रह गया।
4 / 7
इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर दो चिनूक हेलीकॉप्टरों ने भी फ्लाईपास्ट में भाग लिया।
5 / 7
इस मौके पर देश को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा कि हाल ही में बेड़े में शामिल राफेल, चिनूक और अपाचे जंगी विमानों से शत्रुओं से मुकाबला करने की हमारी क्षमता में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है।
6 / 7
वायुसेना प्रमुख ने साथ ही कहा कि हमारे क्षेत्र में खतरा बढ़ता जा रहा है, पड़ोसी देश के जरिए आतंकियों के खतरे को बढ़ाया जा रहा है। वायुसेना हर मोर्चे पर अपने आप को तैयार कर रही है, साथ ही बॉर्डर पर पैनी निगाहें बनाई हुई है।
7 / 7
इस मौके पर कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख ने करीब दो दर्जन से अधिक योद्धाओं का सम्मान भी किया।
टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सराफेल फाइटर जेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos