Karishma Tanna Bold Photos: बिग बॉस के अंदर इस एक्टर के साथ रिलेशनशिप को लेकर आईं थी चर्चा में!

By ललित कुमार | Published: December 21, 2018 07:27 AM2018-12-21T07:27:45+5:302018-12-21T07:27:45+5:30

Next

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना हमेशा से अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस रही हैं, आज यानि 21 दिसम्बर को करिश्मा अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

करिश्मा ने भले ही अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की हो लेकिन आज इंडस्ट्री में करिश्मा एक बड़ा नाम है।

करिश्मा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के फेमस सीरियल क्योँकि सास भी कभी बहु से की थी।

इसके अलावा करिश्मा ने बॉलीवुड की दुनिया में फिल्म 'दोस्ती फ्रेंडशिप फोरेवर' से कदम रखा था।

करिश्मा सलमान खान के शो बिग बॉस में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

करिश्मा इस शो में कंटेस्टेंट रह चुके उपेन पटेल के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं थी।

करिश्मा तन्ना का जन्म 21 दिसंबर 1984 को मुंबई में हुआ था।

करिश्मा हिंदी फिल्मों के अलावा कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

करिश्मा आखिरी बार फिल्म 'संजू' में नजर आईं थी।