लाइव न्यूज़ :

अलविदा बर्नार्डो बर्टोलुची, तस्वीरें में जानिए उनकी फिल्मों और जिंदगी से जुड़े रोचक फैक्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2018 15:59 IST

Open in App
1 / 11
मशहूर इतालवी फिल्म निर्देशक बर्नार्डो बर्टोलुची का 77 साल की उम्र में रोम में कैंसर से सोमवार (26 नवंबर) को निधन हो गया।
2 / 11
बर्टोलुची लास्ट टैंगो इन पेरिस, 1900, द लास्ट एंपरर, द ड्रीमर, द कन्फॉर्मिस्ट जैसी फिल्मों के लिए दुनिया में विख्यात थे।
3 / 11
साल 2011 में बर्टोलुची को कान फिल्म फेस्टिवल में मानद पाम डी ओर दिया गया था।
4 / 11
बर्टोलुची का जन्म 1941 में दक्षिणी इटली के पारमा शहर में हुआ था। बर्टोलुची युवावस्था में ही इटली की कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ गये थे।
5 / 11
बर्टोलुची साहित्य की पढ़ाई करने के बाद मशहूर निर्देशक पियर पाओलो पासोलिनी के सहायक निर्देशक के तौर पर काम करने लगे थे।
6 / 11
बर्टोलुची ने वंस अपॉन अ टाइम इन दी वेस्ट में सर्जेई लियोन की सहायक लेखक के तौर पर काम किया था।
7 / 11
बर्नार्डो बर्टोलुची की फिल्म 'लास्ट टैंगो इन पेरिस' काफी विवादित रही थी। फिल्म में मारिया स्नाइडर और मर्लन ब्रांडो मुख्य भूमिका में थे।
8 / 11
मारिया स्नाइडर ने आरोप लगाया था कि फिल्म में मर्लन ब्रांडो के साथ किया गये एक सेक्स सीन के दौरान उन्हें ऐसा लगा था कि जैसे उनके साथ 'एक हद तक रेप' हुआ हो।
9 / 11
बर्नार्डो बर्टोलुची की ज्यादातर फिल्में राजनीतिक होती थीं। उनकी फिल्म द कन्फार्मिस्ट को फासीवादी सत्ता के खिलाफ सबसे सशक्त फिल्मों में माना जाता है।
10 / 11
बर्नार्डो बर्टोलुची की फिल्म द ड्रीमर भी काफी विवादित रही थी। इस फिल्म में भाई-बहन के एक साथ नग्न सोने के दृश्यों को लेकर काफी विवाद हुए थे।
11 / 11
बर्नार्डो बर्टोलुची की फिल्म द लास्ट एंपरर को नौ ऑस्कर पुरस्कार मिले थे। यह फिल्म चीन के आखिरी शासक की बॉयोपिक है।
टॅग्स :बर्नार्डो बर्टोलुचीपुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन