विटामिन-डी की कमी से हो सकती हैं गंभीर समस्याएं, जानें कैसे बचें
By संदीप दाहिमा | Published: October 12, 2022 06:57 AM2022-10-12T06:57:11+5:302022-10-12T06:57:11+5:30
काफी लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रही है, इसकी मुख्य वजह भोजन में विटामिन डी से भरपूर चीजों की कमी है।
विटामिन डी की कमी से केवल बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे और युवा भी प्रभावित हो रहे हैं। वयस्कों में इसकी कमी के चलते ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या हो जाती है।
मुख्य कारण पर्याप्त मात्रा में धूप न मिलना है, जो विटामिन-डी का मुख्य स्रोत है।
खानपान की गलत आदतों व कैल्शियम की कमी के कारण आर्थराइटिस के अलावा ऑस्टियोपोरोसिस की भी संभावना बहुत अधिक होती है।
यूरोपियन जर्नल ऑफ एंडॉक्रीनोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन डी की कमी से इन्फर्टिलिटी जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती है। विटामिन डी सप्लीमेंट या इसे नैचुरल स्रोत यानी धूप से लेने से दिल स्वस्थ रहता है और इससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन को शुरुआत में ही रोक लिया जाता है।