आज से ही खाना शुरू कर दें ये 8 हेल्दी डाइट फूड, हड्डियां रहेंगी मजबूत, नहीं बढ़ेगा वजन

By संदीप दाहिमा | Published: November 20, 2019 07:35 AM2019-11-20T07:35:08+5:302019-11-20T07:35:08+5:30

Next

रोजाना अंडे खाने से आपके शरीर को जरूरी अमीनो एसिड मिलता है जिससे शरीर का स्टैमिना बढ़ता है, अंडे को प्रोटीन, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। प्रोटीन से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, ओमेगा 3 फैटी एसिड से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्राल यानि एचडीएल का निर्माण होता है।

सेब में मौजूद क्वरसिटिन व्यक्ति की कोशिकओं को नुकसान पहुंचाने से बचाता है। इससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है। सेब में पाए जानें वाला पेक्टिन जो की ग्लाक्ट्रोनिक एसिड की कमी शरीर में पूरी करता है और इन्सुलिन के उपयोग को कम करता है।

गुड़ को अदरक के साथ गर्म कर, इसे गुनगुना खाने से गले की खराश और जलन में राहत मिलती है, यह पेट में गैस बनना और पाचन क्रिया से जुड़ी अन्य समस्याओं को हल करने में बेहद लाभदायक है। खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन पाचन में सहयोग करता है।

शहद के साथ आंवले का रस पीने से दृष्टि में सुधार होता है, विटामिन ए और कैरोटीन मेक्यूलर डिएनेजरेशन, रात अंधापन को कम करता है और आपकी दृष्टि को मजबूत कर सकता है।

कीवी में फाइबर भरपूर होता है जो दिल को स्वस्थ रखकर गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। इसके सेवन से लिवर, स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक अन्य आदि कई गंभीर बीमारियों का खतरा टला रहता है।

दलिया को भी प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत कहा जाता है। सुबह उठकर नाश्ता बनाने के लिए आपके पास समय नहीं है तो आप दलिया बना सकते हैं। वैसे तो दलिया दो तरीके से बनाया जाता है।

सोया से बना यह उत्तपम ना सिर्फ खान में टेस्टी होते हैं बल्कि आपको दिन भर की एनर्जी भी देते हैं। हाई प्रोटीन के साथ बने इश उत्तपम से आपका वजन भी नियंत्रित होता है। इसे बनाते समय भी आप हरी सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

रोजाना सुबह एक गिलास संतरे का जूस पीने से आपकी रोजाना की विटामिन सी की जरूरत पूरी होती है। यह आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर आपको बीमारियों से दूर रखता है। संतरे में विटामिन ए, विटामिन सी और पोटाशियम की वजह से यह आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाता है।