लाइव न्यूज़ :

सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

By संदीप दाहिमा | Updated: May 12, 2026 21:03 IST

Open in App
1 / 5
शुगर लेवल करे मेंटेन: अगर कुछ मीठा खाने का मन है तो कैंडी की बजाय दो तीन खजूर खा लें। खजूर मीठे की तलब मिटाने का हेल्दी तरीका है। ये सफेद शुगर के अच्छे विकल्प होते हैं क्योंकि इनमें सोडियम, कोलेस्ट्रॉल और फैट नहीं होता। लेकिन याद रखें, इसमें कैलोरी अधिक होती है!
2 / 5
पाचन रखे दुरुस्त: खजूर फाइबर का अच्छा स्रोत है, इसलिए इसे खाने से पाचन क्रिया को फायदा पहुंचता है। ये एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल (बैड कॉलेस्ट्रॉल) जमा होने से भी रोकते हैं, जिसकी वजह से दिल की बीमारियों जैसे हाइपरटेंशन, दिल का दौरा आदि का जोखिम कम होता है।
3 / 5
एनीमिया से करता है बचाव: शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की स्थिति बन जाती है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं की शरीर के दूसरे अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं, जिससे कि वो अंग ठीक से काम कर पाते हैं। खजूर में आयरन उच्च मात्रा में होता है, इसलिए नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से आप एनीमिया  से बच जाएंगे।
4 / 5
दिल को रखता है स्वस्थ: प्रति 100 ग्राम खजूर में 656 मिग्रा पोटैशियम होता है, जो उसे पोटैशियम का पावर हाउस बनाता है। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइंस के अनुसार, एक वयस्क को दिन में 3.510 मिग्रा पोटैशियम की ज़रूरत होती है। इससे कम मिलने पर हाई ब्लड प्रेशर, दिल का दौरा व दिल की अन्य बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।
5 / 5
हड्डियों को करता है मजबूत: खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 भी पाए जाते हैं। कैल्शियम और मैग्नीशियम दोनों ही हड्डियों के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। वहीं विटामिन बी6 प्रोटीन को तोड़ने और तंत्रिका के कार्यों में मददगार होता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजहार्ट अटैक (दिल का दौरा)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्यबच्चों में मधुमेह, रक्तचाप और मानसिक स्वास्थ्य की होगी जांच?, केंद्र ने आरबीएसके का दायरा बढ़ाया

ज़रा हटके120 दिन पहले शादी, 10 मिनट से नाच रही थी 22 वर्षीय पत्नी दीपिका, बेहोश होकर गिरी और अस्पताल ले जाते समय मौत, वीडियो

स्वास्थ्यभूलकर भी न करें इन 4 फलों का मेल, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

स्वास्थ्यक्या आप हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉस्टशन में अंतर जानते हैं? पहचानें लक्षण और बचने के उपाय

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपदभार संभालने के बाद चौथी बार जांच के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप, मई 2026 में 80 साल के होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

स्वास्थ्यअंतरराष्ट्रीय नर्स दिवसः रोगियों में भरोसा और उम्मीद जगाती हैं नर्सें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

स्वास्थ्यसावधान! बचपन में ज़्यादा 'स्क्रीन टाइम' से 3 साल की उम्र तक दिख सकते हैं ऑटिज़्म के लक्षण, AIIMS की स्टडी में हुआ खुलासा

स्वास्थ्यसर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा