मुंह के छाले कैसे ठीक करें, मुंह के अंदर या बाहर हों छालें, तो अपनाएं ये 7 आसान उपाय

By संदीप दाहिमा | Published: September 13, 2021 01:51 PM2021-09-13T13:51:51+5:302021-09-13T13:51:51+5:30

Next

इनसे छुटकारा पाने के लिए आपको रोजाना एक आंवला खाना चाहिए। इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो पाचन क्रिया को सही ढंग से संचालित करता है और पेट की सफाई करता है। ऐसा माना जाता है कि आंवले में संतरे से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है।

इस रोग के लिए आक के दूध की कुछ बूंदें निकालें। इसे एक चम्मच शहद में मिलाएं। मुंह में लगाने से जरूर लाभ होगा। थोड़ा-सा हरा पुदीना, इतना ही सूखा धनिया तथा मिश्री। तीनों को एक साथ मुंह में डालकर चबाएं। पूरा लाभ मिलेगा।

शहतूत का रस भी छाले दूर करता है। एक-एक घूंट करके आधा गिलास एक समय लें। ऐसी दो खुराक रोज लेवें। आराम मिलेगा। यदि तरबूज का मौसम हो तो इसके छिलके जलाएं। राख तैयार करें। इस राख को लगाने से छालें नहीं रहेंगे।

मुंह के छाले खत्म करने के लिए जामुन के पत्ते लें। इन्हें धोकर पीसें। छानें। इस से कुल्ले करें। इस रोग से छुटकारा पाने के लिए टमाटर का रस निकालें। इस रस में इतनी ही मात्रा में पानी मिलाएं। इस पानी से कुल्ला करें। ऐसा लगातार करने से आपको आराम मिलेगा।

नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक दर्द से राहत दिला सकते हैं। आपको करना यह होगा कि नारियल तेल को छालों पर लगाना होगा। मुंह के छालों से जल्दी राहत पाने के लिए दिन में 3-4 बार इसे दोहराएं। आराम मिलेगा।

सूखे नारियल को क्रश कर लें और उसमें शुगर कैंडी का पाउडर और खसखस मिलाकर गोली बना लें। मुंह के छालों से राहत पाने के लिए गोलियों को पानी के साथ खा सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर मुंह के छालों के इलाज में एक रामबाण घरेलू उपचार माना जाता है। एक कप एप्पल साइडर विनेगर में आधा कप पानी मिलाएं। इससे गरारे करें। राहत मिलेगी।