लाइव न्यूज़ :

कैसे घटाएं वजन? डाइट में शामिल करें ये 6 चीजें, तेजी से घटेगा वजन

By संदीप दाहिमा | Updated: April 6, 2022 15:19 IST

Open in App
1 / 6
ओट्स को हेल्थ के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। ओट्स में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कब्ज और पाचन की समस्या से भी छुटकारा दिला सकते हैं। ओट्स को डाइट में शामिल कर तेजी से वजन को घटा सकते हैं। पीनट बटर पीनट बटर में मोनोसैचुरेटेड और पॉलीसैचुरेटेड फैट होता है, जो लंबे समय तक भूख को रोकने में मदद कर सकता है। ये इंसुलिन मेटाबलिज्म भी दुरुस्त करता है। पीनट बटर को डाइट में शामिल कर वजन को तेजी से घटा सकते हैं।
2 / 6
सेब का सिरका वजन घटाने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इस विनेगर में मौजूद एसिड हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को सक्रिय कर सकता है। इसकी वजह से वसा का जमाव कम होकर उसका ऊर्जा में इस्तेमाल ज्यादा होता है।
3 / 6
हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पालक, गोभी, चुकंदर साग और शलजम वजन कम करने में मददगार हो सकते हैं। इनमें कैलोरी कम और कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है।
4 / 6
नींबू विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है, स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है, पाचन में सुधार करता है और हृदय स्वास्थ्य को मजबूत करता है। नींबू पानी के रोजाना सेवन से तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है।
5 / 6
मोटापा कम करने के लिए रात का खाना छोड़ना सही आदत नहीं है। बजाय इसके आप कुछ नट्स का सेवन कर सकते हैं। फाइबर, प्रोटीन, स्वस्थ वसा, विटामिन और खनिज से भरपूर, नट्स आपको अधिक समय तक आपके पेट को फुल रखते हैं और इसलिए आपको वजन कम करने और पेट की चर्बी बर्न करने में मदद करते हैं।
6 / 6
एवोकाडो में स्वस्थ वसा से भरे होते हैं, जिन्हें नाश्ते में खाना वजन कंट्रोल करने का सबसे बेहतर तरीका है। इनमें फाइबर और ओलिक एसिड दोनों होते हैं, जो भूख की भावनाओं को कम करने में मदद करते हैं और आप एवोकैडो को अपने नाश्ते में बहुत आसानी से शामिल कर सकते हैं।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सवजन घटाएंहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब