आम खाने के फायदे जानकर चौंक जाएगे आप, गर्मियों में जरूर खाएं स्वादिष्ट आम, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

By संदीप दाहिमा | Published: May 14, 2022 04:11 PM2022-05-14T16:11:49+5:302022-05-14T16:21:05+5:30

Next

मोटापा होता है दूर आप खाने के शौकीन हैं और मोटापे से भी ग्रस्त हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप आम खाकर अपना वजन घटा सकते हैं। आम को फलों का राजा कहा जाता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व और फाइबर शरीर से अतिरिक्त चर्बी हटाकर मोटापा कम करते है।

आम में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जिससे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिलती है और साथ ही ये दिल से जुड़े रोगों से बचाता है।

आम एंटी एजिंग की तरह काम करता है। इसमें विभिन्य प्रकार के विटामिन्स पाए जाते हैं, जो ऐज विरोधी है। यह फाइटो केमिकल्स त्वचा निखार में बढ़ी भूमिका निभाता है।

आम में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यही वजह है कि आम खाने से आपको कोलोन कैंसर से बचने में मदद मिलती है।

पोषक तत्वों का भंडार है आम विटामिन ए और सी के अलावा, आम बी-विटामिन, फाइबर, कॉपर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड का भी बेहतर स्रोत है। इनके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट क्वार्सेटिन और एस्ट्रैग्लिन होते हैं, जो पुरानी बीमारियों को रोकने में मदद कर सकते हैं।