सुबह खाली पेट भीगे चने खाने के फायदे, खून की कमी और डायबिटीज जैसी बीमारियों में मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Published: November 5, 2021 03:32 PM2021-11-05T15:32:00+5:302021-11-05T15:40:45+5:30

Next

काले चने के सेवन से सुंदरता बढ़ती है साथ ही दिमाग भी तेज हो जाता है। अगर आपको अपना वजन कम करना है तो ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी चने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में चने की दाल और चने को शरीर के लिए बेहद स्वास्थवर्धक बताया गया है।

खराब खानपान और एक्सरसाइज की कमी से कब्ज और बवासीर जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। रातभर भिगे हुए चनों को सुबह उबालकर उसमें अदरक, जीरा और नमक को मिक्स कर खाने से कब्ज और पेट दर्द से राहत मिलती है।

अगर आप दिनभर काफी भारी काम करते हैं, तो आपको रोजाना सुबह नाश्ते से पहले भीगे चनों का सेवन करना चाहिए। इससे आपको पूरे दिन की एनर्जी मिलेगी और कमजोरी दूर होगी।

दूषित पानी और दूषित खाना खाने से पथरी की समस्या बढ़ रही है। गॉल ब्लैडर और किड़नी में पथरी की समस्या सबसे अधिक हो रही है। रातभर भिगोए चनों में थोड़ा शहद मिलाकर रोज सेवन करें। नियमित इन चनों का सेवन करने से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा आप आटे और चने का सत्तू को मिलाकर बनी रोटियां भी खा सकते हैं।

काले चने को रात के समय भिगो कर सुबह इसमें शहद मिलाकर खाएं। रोजाना इसका सेवन कोलेस्ट्राल लेवल कंट्रोल में रखता है। इससे हार्ट प्रॉबल्म का खतरा टल जाता है।

बच्चों और गर्भवती महिलाओं में खून की समस्या आम है। चने और शहद दोनों में ही भरपूर आयरन होता है इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।

काले चने चबाने से आपकी एक्सरसाइज हो जाती है, जिससे दांतों के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है। इसके अलावा इससे आपको बुढ़ापे में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो भीगे चनों का सेवन जरूर करना चाहिए। सुबह इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखता है, जोकि डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।