Health Tips: इन चीजों को डाइट में करें शामिल, शरीर बनेगा बलवान और निरोग

By संदीप दाहिमा | Published: October 6, 2020 05:50 PM2020-10-06T17:50:11+5:302020-10-06T17:50:11+5:30

Next

जो लोग अंडे का सेवन नहीं करते हैं या जिन्हें अंडा खाना पसंद नहीं है वह पनीर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप सुबह खाली पेट 50 ग्राम पनीर का टुकड़ा खाएं। आप रोजाना इतनी ही मात्रा में खाली पेट सुबह खाएं इससे शरीर की कमजोरी दूर होगी तथा शरीर ताकतवर बनेगा।

अगर आपका पाचन तंत्र खराब है और आपका भोजन आसानी से नहीं पच पाता है तो आप कमजोर होने लगेंगे। आप रोजाना नाश्ते में सूजी का सेवन करें। सूजी से बनी चीजें शामिल करें। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपके पाचन तंत्र को ठीक करता है और आपका शरीर भी ताकतवर बनता है।

दूध और किशमिश का सेवन एक साथ करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। दूध और किशमिश दोनों चीजें कैल्शियम का बेहतर स्रोत हैं। यह मिश्रण शरीर को ताकतवर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है।

मखानों में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर को तंदुरुस्त बनाने में भी मददगार होते हैं। यह दिल को स्वस्थ रखने के साथ ही हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती लाते हैं।

आपको बता दें कि कंटोला में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। यह फाइबर, मिनरल्स, विटामिंस, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे विभिन्न पोषक तत्वों का खजाना होता है। यदि नियमित रूप से कंटोला का सेवन करते हैं तो यह शरीर की कमजोरी को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है।