Coronavirus: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उबालकर खाएं ये 5 चीजें, कोरोना समेत कई बीमारियों से होगा बचाव

By संदीप दाहिमा | Published: June 2, 2020 06:13 AM2020-06-02T06:13:19+5:302020-06-02T06:13:19+5:30

Next

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ चीजों को अगर सही तरीके और समय पर खाया जाए तो शरीर हमेशा बीमारियों से बचा रहता है। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको उबालकर और रात को सोने से पहले खाना चाहिए।

दूध के साथ छुहारा उबालकर खाने से बवासीर, दुर्बलता की शिकायत दूर हो सकती है। शरीर में रक्त संचार की प्रक्रिया भी सुचारू हो सकती है। छुहारा खाने के कई फायदे हैं इसमें विटामिन, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम भरपूर पाया जाता है।

अंजीर में भरपूर मात्रा में जिंक, सल्फर और क्लोरीन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ताजे अंजीर में विटामिन ए अत्याधिक पाया जाता है। जबकि विटामिन बी और सी सामान्य होता है। ताजे अंजीर की तुलना में सूखे अंजीर में शर्करा और क्षार तीन गुना अधिक पाया जाता है जोकि सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

आप भुनी या फिर तेल तली हुई मूंगफली तो खूब खाते होंगे, पर क्या कभी उबली हुई मूंगफली खाई है? यदि नहीं खाई, तो जरूर खाएं। वे लोग इसका सेवन जरूर करें जो वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उबालकर खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्वों के फायदे लगभग 4 गुना बढ़ सकते हैं।

साधारण दाख और मुनक्का में इतना फर्क है कि यह बीज वाली होती है और छोटी दाख से अधिक गुणकारी होती है। आयुर्वेद में मुनक्का को गले संबंधी रोगों की सर्वश्रेष्ठ औषधि माना गया है। मुनक्के में मौजूद पोषक तत्व रीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं ये इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को संक्रामक बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।

केले का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। चिकित्सक भी केले के सेवन की सलाह देते हैं। इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और आपको भूख नहीं लगती। अगर आप केले को उबालकर खाए तो यह आमतौर पर केला खाने से ज्यादा फायदेमंद रहता है। रात को सोने से पहले केला उबालकर खाने से आप शरीर में कुछ ही दिन में बदलाव महसूस करेंगे।