खाली पेट भीगे चने खाने के फायदे : पथरी, मोटापा जैसी 5 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Published: November 26, 2021 06:47 PM2021-11-26T18:47:05+5:302021-11-26T18:51:31+5:30

Next

शरीर बनता है ताकतवर अगर आप दिनभर काफी भारी काम करते हैं, तो आपको रोजाना सुबह नाश्ते से पहले भीगे चनों का सेवन करना चाहिए। इससे आपको पूरे दिन की एनर्जी मिलेगी और कमजोरी दूर होगी।

पथरी की समस्या से मिलती है राहत दूषित पानी और दूषित खाना खाने से पथरी की समस्या बढ़ रही है। गॉल ब्लैडर और किड़नी में पथरी की समस्या सबसे अधिक हो रही है। रातभर भिगोए चनों में थोड़ा शहद मिलाकर रोज सेवन करें। नियमित इन चनों का सेवन करने से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा आप आटे और चने का सत्तू को मिलाकर बनी रोटियां भी खा सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल काले चने को रात के समय भिगो कर सुबह इसमें शहद मिलाकर खाएं। रोजाना इसका सेवन कोलेस्ट्राल लेवल कंट्रोल में रखता है। इससे हार्ट प्रॉबल्म का खतरा टल जाता है।

खून की कमी होगी दूर बच्चों और गर्भवती महिलाओं में खून की समस्या आम है। चने और शहद दोनों में ही भरपूर आयरन होता है इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।

ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो भीगे चनों का सेवन जरूर करना चाहिए। सुबह इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखता है, जोकि डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

स्टेमिना बढ़ाने के लिए काले चनों को पुरुषों में यौन क्षमता और स्टेमिना बढ़ाने के लिए जाना जाता है। अगर आपकी लाइफ में रोमांस और रोमांच खत्म हो गया है तो आपको आज ही से काले चनों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।