भिगोकर किशमिश खाने के फायदे, खून की कमी समेत इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
By संदीप दाहिमा | Updated: September 22, 2023 16:46 IST2023-09-22T16:40:58+5:302023-09-22T16:46:52+5:30

शरीर में खून की कमी होती है उनके लिए किशमिश और किशमिश का पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आयरन और कॉपर शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं। किशमिश पर भी यह लागू होता है। लौह तत्वों के अलावा इसमें बी-कॉम्प्लेक्स भी होने के कारण शरीर इसे अच्छी प्रकार से अवशोषित कर पाता है। इस प्रकार एनीमिया ठीक करने में यह बेहद कारगर होता है।

किशमिश में मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी कंपलेक्स और सेलेनियम शरीर में होने वाले गुप्त रोगों, कमजोर लीवर और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके लिए अगर आप किशमिश को रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी का सेवन करें तो काफी लाभ नजर आएगा।

किशमिश खाएं और किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर रखकर वो पाती पी ले, ऐसा करने से विटामिन ए की कमी पूरी होती है और यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है।

रोज सुबह किशमिश का पानी पीने से शारीरिक कमजोरी और थकान दूर होती है और हमारे शारीर को आराम मिलता है।

पाचन तंत्र की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको सुबह खाली पेट 4-5 भीगे हुए किशमिश का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होगा। इसमें फाइबर की मात्रा होने के कारण या पाचन को दुरुस्त करता है।

















