सुबह खाली पेट गलती से भी ना खाएं ये 5 चीजें, कर सकती हैं आपकी सेहत खराब

By संदीप दाहिमा | Published: November 22, 2022 06:55 AM2022-11-22T06:55:00+5:302022-11-22T06:55:00+5:30

Next

कभी भी खाली पेट मसालेदार या मिर्च वाली चीजें नहीं खानी चाहिए। इससे पेट की परत में जलन हो सकती है जिससे एसिडिक रिफ्लक्स और ऐंठन हो सकती है। इससे आपको अपच और कई तरह की पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

अगर सही समय पर खाया जाए तो फल हमेशा बहुत स्वस्थ होते हैं। खट्टे फलों को खाली पेट खाने से एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है। इसके अलावा, फलों में बहुत अधिक फाइबर और फ्रुक्टोज भी आपके पाचन तंत्र को धीमा कर सकते हैं। आपको विशेष रूप से सुबह-सुबह अमरूद और संतरे जैसे सख्त फाइबर वाले फल खाने से बचना चाहिए।

कई लोग अपने दिन की शुरुआत कोल्ड कॉफी से करते हैं जोकि काफी खतरनाक है। खाली पेट पर बर्फ वाले पेय पदार्थ पीने से श्लेष्म झिल्ली को नुकसान हो सकता है और दिन के समय पाचन धीमा हो सकता है। इसके बजाय आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए जिससे चयापचय बेहतर बना रहता है।

लोग यह सोचते हैं कि सुबह-सुबह एक गिलास फलों का रस पीना सेहत के लिए सही है लेकिन यह धारण गलत है। अपने दिन की शुरुआत एक लंबे गिलास फलों के रस से न करें क्योंकि यह अग्न्याशय पर एक अतिरिक्त भार डाल सकता है। पेट खाली होने के साथ, फलों में फ्रुक्टोज के रूप में चीनी आपके लिवर पर भी भार डाल सकती है। प्रोसेस्ड शुगर और भी खराब होती है, इसलिए नाश्ते में मिठाइयों या ज्यादा मीठी स्मूदी से बचें।

यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो सलाद को ज्यादा बेहतर मानते हैं। कच्ची सब्जियां या सलाद खाली पेट खाना सबसे अच्छी बात नहीं हो सकती है। वे मोटे फाइबर से भरे होते हैं जिन्हें खाने से पेट पर भार पड़ता है। खाली पेट खाने से पेट फूलना और पेट दर्द भी हो सकता है।