आप भी सावन में रख रहे हैं व्रत तो घर पर तैयार कर सकते हैं ये 7 फलाहारी व्यंजन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 1, 2018 07:47 AM2018-08-01T07:47:02+5:302018-08-01T07:47:02+5:30

Next

इस सावन में कुट्टू के आटे का पराठा भी बना कर खा सकते हैं। यह पराठा आम पराठा से थोड़ा अलग होता है। चूंकी कुट्टू का आटा जल्दी एक साथ गूंदा नहीं जा सकती इसलिए इस पराठे को बनाते समय पराठा फट-फट जाता है।

आप इस सावन में काला चना का सन्दल भी बनाकर खा सकते हैं। अगर आप सावन के व्रत में नमक का सेवन करते हैं तो यह सन्दल आपके टेस्ट को और बढ़ा देगा।

अगर सावन के व्रत में कुछ अलग और नया खाने का मन है तो आप कुट्टू के आटे का पोहा खा सकते हैं। सब्जियों से मिलकर बने इस पोहे में स्वाद के साथ भरपूर पोषण भी होता है।

साबूदना भी व्रत में खाया जाने वाला सबसे कॉमन व्यंजन है। आप भी इसे इस सावन के व्रत में आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए साबूदाने के आटें को तैयार करना पड़ता है और फिर इसी को बेल कर यह साबूदाना ठेपला तैयार होता है जिसे आप दही के साथ खा सकते हैं।

यह किसी भी व्रत का सबसे अच्छा खाना होता हैं। इसे बनाने के लिए ना ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और यह खाने में ये उतने ही स्वादिष्ट होते हैं। आप इसे बिना नमक के भी बना सकते हैं मगर इनका स्वाद नमक के साथ और भी अच्छा होता है।

सावन के व्रत में ज्यादातर सिंघाड़े को खाया जाता है। मगर सिर्फ सिंघाड़े का हलवा खाकर आप भी ऊब चुके हैं तो इस व्रत सिंघाड़े की पूड़िया खा सकते हैं।

समा के चावल के साथ आप व्रत के समय पुलाव भी बना सकती हैं। इसमें आप मूंगफली और ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। इससे यह और भी स्वादिष्ट और सेहतमंद हो जाते हैं।