लाइव न्यूज़ :

19 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कार, बनाया अश्लील वीडियो, छह आरोपी गिरफ्तार

By संदीप दाहिमा | Updated: October 6, 2022 21:27 IST

Open in App
1 / 6
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में 19 वर्षीय एक युवती के साथ छह लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे उसके परिजनों के मोबाइल में भेज दिया। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी है।
2 / 6
उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और प्रशासन अब उनके अवैध घरों को बुलडोजर से गिराने की तैयारी कर रही है। रीवा के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हनुमना थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई।
3 / 6
भसीन ने बताया कि एक परिवार एक दुर्गा पंडाल में नवमी की दुर्गा आरती देखने गया था और परिवार के सभी लौट आये लेकिन 19 वर्षीय युवती वहीं रुक गयी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार कुछ देर बाद जब अकेली युवती घर लौट रही थी, तब रास्ते में आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे और उनमें युवती के परचित युवक भी शमिल थे। उन्होंने कहा कि युवती के विरोध करने पर आरोपी उसे अगवा कर जंगल की तरफ ले गए, जहां उसके साथ उन्होंने सामूहिक बलात्कार किया।
4 / 6
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार के बाद आपत्तिजनक हालत में उसका वीडियो बना लिया। पुलिस के मुताबिक डरी सहमी युवती ने घटना की किसी को जानकारी नहीं दी थी, लेकिन आरोपियों ने ही यह वीडियो परिजनों को भेज दिया।
5 / 6
भसीन ने बताया कि घटना के दो दिन बाद पीड़ित युवती परिजनों के साथ घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंची, जहां पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला अधिकारियों के समक्ष उसके बयान दर्ज कराये। उनके अनुसार पहले युवती केवल छेड़छाड़ की बात कह रही थी लेकिन हिम्मत जुटाते हुए उसने पूरी आप बीती पुलिस को बताई। उन्होंने कहा कि पीड़ित युवती के अनुसार जब वह आरती देखकर लौट रही थी, उसी बीच उसे अगवा कर दरिंदे उसे पिपराही के जंगल ले गए जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।
6 / 6
युवती के अनुसार साथ ही आरोपियों ने उसका अप्पतिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी जिससे वह काफी डर गयी। लोक लाज के चलते उसने पूरी घटना परिजनों से छिपा ली थी। भसीन ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धाराओं 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 341, 354 एवं 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है। उन्होंने कहा कि सामूहिक बलात्कार करने वाले दो आरोपी बाल अपचारी है। भसीन ने बताया कि पुलिस अब जांच पूरी कर जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि साथ ही प्रशासन का अमला उनके मकानों को चिन्हित कर रहा है एवं उसके बाद बुलडोजर चलाकर उन मकानों के अतिक्रमण को नेस्तनाबूद कर दिया जायेगा।
टॅग्स :रेपगैंगरेपक्राइममध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?