लाइव न्यूज़ :

Share Market Update: सेंसेक्स 480 अंक उछला, निफ्टी 157 अंक मजबूत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2025 13:24 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों में तेजी और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 0.50 प्रतिशत की भारी कटौती के बाद निवेशकों की धारणा मजबूत होने से सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार मजबूत रुख के साथ खुले।
2 / 5
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 480.01 अंक चढ़कर 82,669 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 157.05 अंक की बढ़त के साथ 25,160.10 अंक पर कारोबार कर रहा था।
3 / 5
सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, मारुति, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त में थे। दूसरी ओर भारती एयरटेल, इटर्नल, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में थे।
4 / 5
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।
5 / 5
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,009.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत टूटकर 66.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां