लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी करीब एक प्रतिशत नीचे

By संदीप दाहिमा | Updated: July 26, 2022 17:19 IST

Open in App
1 / 5
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और दोनों मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी मंगलवार को करीब एक प्रतिशत के नुकसान में रहे। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के बीच बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 497.73 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,268.49 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 562.79 अंक तक नीचे चला गया था।
2 / 5
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 147.15 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,483.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ. रेड्डीज लैब, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
3 / 5
दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, पावरग्रिड और बजाज फाइनेंस लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक आज (मंगलवार) से शुरू हुई है।
4 / 5
इसमें नीतिगत दर में 0.75 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। इसके अलावा खासकर पश्चिमी बाजारों में मंदी की आशंका से बाजार धारणा पर असर पड़ा।’’ नायर ने कहा, ‘‘हालांकि, घरेलू बाजार में मजबूती दिख रही है, लेकिन पश्चिमी बाजारों की आर्थिक हालात का असर पड़ना तय है।’’ एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसग लाभ में रहे।
5 / 5
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार में सोमवार को मिला-जुला रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.38 प्रतिशत उछलकर 106.6 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 844.78 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल में उछाल, क्या भारत में बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?