लाइव न्यूज़ :

Share Market Update: सेंसेक्स 567 अंक की छलांग के साथ 66,000 अंक के पार, निफ्टी भी मजबूत

By संदीप दाहिमा | Updated: October 10, 2023 19:03 IST

Open in App
1 / 6
सकारात्मक वैश्विक रुझान के बीच मंगलवार को स्थानीय शेयर बाजारों में वित्तीय, वाहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों में लिवाली का जोर रहने से दोनों मानक सूचकांक करीब एक प्रतिशत तक चढ़ गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 566.97 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 66,079.36 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक 400 अंक की बढ़त के साथ खुला था और कारोबार के दौरान इसने 66,180.17 अंक के दिन के उच्चस्तर को भी छुआ।
2 / 6
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 177.50 अंक यानी 0.91 प्रतिशत उछलकर 19,689.85 अंक पर बंद हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, इजराइल-हमास संघर्ष तेज होने के बावजूद अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी आने से ब्याज दर को लेकर संवेदनशील शेयरों में तेजी रही और इसने घरेलू बाजार को रफ्तार देने का काम किया। इस तरह भारतीय बाजार सोमवार को लगे तगड़े झटके से उबरने में सफल रहे। एक दिन पहले इजराइल-हमास संघर्ष के असर में शेयर बाजारों में करीब एक प्रतिशत की गिरावट आई थी।
3 / 6
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार पिछले सत्र के नुकसान से पूरी तरह उबर गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की नरम टिप्पणियों से बॉन्ड प्रतिफल गिरने से तेजी में मदद मिली।’’ नायर ने कहा कि घरेलू बाजार का ध्यान इस समय आने वाले कंपनियों के तिमाही नतीजों पर है, जिसमें कमाई को लेकर आशावादी नजरिया है।
4 / 6
सेंसेक्स के लाभ में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल सबसे अधिक 2.9 प्रतिशत चढ़ गया। कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एसबीआई और मारुति के शेयर भी लाभ में रहे। दूसरी तरफ सिर्फ चार शेयर नुकसान में रहे जिनमें इंडसइंड बैंक, टीसीएस, टाइटन और एशियन पेंट्स शामिल हैं। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि अधिकांश क्षेत्रों में तेजी का माहौल रहा जिसमें रियल्टी, वाहन एवं वित्तीय शेयर सबसे आगे रहे।
5 / 6
रियल्टी सूचकांक में सर्वाधिक 4.08 प्रतिशत की तेजी रही। व्यापक बाजार में बीएसई का मिडकैप सूचकांक 1.4 प्रतिशत उछल गया जबकि स्मॉलकैप में 1.14 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। स्थिर ब्याज दरों की उम्मीद से वैश्विक बाजार आगे बढ़े। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की एवं हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के अधिकांश बाजार करीब 1.5 प्रतिशत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
6 / 6
अमेरिकी डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत गिरकर 105.83 पर आ गया। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत घटकर 87.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 1,005.49 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।
टॅग्स :शेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?