लाइव न्यूज़ :

एशिया में सबसे आगे मुकेश अंबानी, जैक मा को पीछे छोड़ा, भारत में बढ़े अरबपति

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 7, 2021 15:28 IST

Open in App
1 / 7
फोर्ब्स पत्रिका की ताजा सर्वे रपट के मुताबिक दुनिया में अमेरिका और चीन के बाद सबसे अधिक अरबपति भारत में हैं, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने चीनी कारोबारी जैक मा को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान फिर हासिल कर लिया है।
2 / 7
फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की 35वीं वार्षिक सूची में अमेजन के सीईओ और संस्थापक जेफ बेजोस लगातार चौथे साल शीर्ष पर हैं। फोर्ब्स ने कहा कि बेजोस की शुद्ध संपत्ति 177 अरब अमरीकी डॉलर है, जो एक साल पहले 64 अरब अमरीकी डॉलर थी।
3 / 7
सूची में दूसरे स्थान पर स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क हैं, जिनकी संपत्ति में डॉलर की मद में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई। मस्क की कुल संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 126.4 अरब डॉलर बढ़कर 151 अरब डॉलर हो गई। पिछले साल वह 24.6 अरब डॉलर के साथ इस सूची में 31वें स्थान पर थे।
4 / 7
फोर्ब्स ने कहा कि इसकी मुख्य वजह टेस्ला के शेयरों में 705 फीसदी की बढ़ोतरी है। भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को वैश्विक अरबपतियों की सूची में 10वां स्थान मिला। उन्होंने 84.5 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का दर्जा फिर पा लिया।
5 / 7
पिछले साल चीन के जैक मा एशिया के सबसे धनी व्यक्ति थे। इस सूची में मा पिछले साल के 17वें स्थान से गिरकर 26वें स्थान पर आ गए। भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी 50.5 अरब अमरीकी डालर की संपत्ति के साथ अरबपतियों की वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर हैं।
6 / 7
पूनावाला समूह के चेयरमैन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस पूनावाला वैश्विक सूची में 169वें स्थान पर और भारतीय अरबपतियों की सूची में सातवें स्थान पर हैं। एचसीएल टेक्नालॉजीज के संस्थापक शिव नाडर, भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और विश्व स्तर पर उनका 71वां स्थान हैं। कुल संपत्ति 23.5 अरब अमरीकी डॉलर है।
7 / 7
फोर्ब्स ने कहा कि किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक 724 अरबपति अमेरिका में हैं। इसके बाद 698 अरबपतियों के साथ चीन है और भारत 140 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके बाद जर्मनी और रूस का स्थान है। 
टॅग्स :मुकेश अंबानीगौतम अदाणीजैक माएलन मस्कअमेरिकादिल्लीब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती