लाइव न्यूज़ :

LPG Cylinder Price: क्रिसमस और नए साल से पहले सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई और अन्य राज्यों में क्या है रेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 22, 2023 11:23 IST

Open in App
1 / 7
सरकार ने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटाकर जनता को तोहफा दिया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 39 रुपये कम हो गई है।
2 / 7
दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये, मुंबई में 1749 रुपये, कोलकाता में 1908 रुपये और चेन्नई में 1968.50 रुपये थी। अब यह कीमत 39 रुपये कम हो गई है।
3 / 7
ध्यान दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी नहीं हुई है। आप इंडेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने शहर का रेट देख सकते हैं।
4 / 7
19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 1757.50 रुपये, कोलकाता में 1869 रुपये, मुंबई में 1710 रुपये और चेन्नई में 1929.50 रुपये में मिलेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने यह छूट क्रिसमस त्योहार और नए साल के जश्न से पहले ही दी है।
5 / 7
19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 1 दिसंबर को बदलाव किया गया था। हालांकि, 16 नवंबर को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 57 रुपये की छूट दी गई थी। पिछले कुछ समय से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगभग हर महीने उतार-चढ़ाव हो रहा है। सिलेंडर दरों में कई संशोधन हुए हैं।
6 / 7
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो अगस्त के बाद से इनके रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम की गई थी।
7 / 7
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये और मुंबई में 902.50 रुपये है।
टॅग्स :एलपीजी गैसभारत सरकारन्यू ईयरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित