लाइव न्यूज़ :

जानिए देश की TOP अमीर महिलाएं, जानें कितनी दौलत हैं इनके पास और क्या करती हैं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 5, 2020 13:53 IST

Open in App
1 / 8
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज की रोशनी नडार मल्होत्रा देश की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 54,850 करोड़ रुपये है।
2 / 8
हुरुन इंडिया और कोटक वेल्थ द्वारा तैयार अरबपति भारतीय महिलाओं की सूची में 36,600 करोड़ रुपये की संपदा के साथ बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ दूसरे स्थान पर हैं। इस सूची में कम से कम 100 करोड़ रुपये की संपत्ति वाली 100 महिलाओं को शामिल किया गया है।
3 / 8
रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 31 महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इनमें से छह पेशेवर प्रबंधक और 25 उद्यमी हैं। अपने दम पर इस स्थान पर पहुंचने वाली महिलाओं की श्रेणी में मजूमदार-शॉ सबसे आगे हैं। उनके बाद 11,590 करोड़ रुपये की संपदा के साथ जोहो की राधा वेंबु का स्थान है।
4 / 8
अरिस्ता नेटवर्क्स की जयश्री उल्लाल 10,220 करोड़ रुपये की संपदा के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दिलचस्प तथ्य यह है कि इस सूची में पहले तीन स्थान पर शामिल मजूमदार-शॉ, उल्लाल और वेंबु हुरुन की वैश्विक अमीरों की सूची में भी हैं। सूची में शामिल महिलाओं की औसत आयु 53 साल है।
5 / 8
100 की सूची में 19 महिलाएं 40 साल से कम उम्र की हैं। अमीर महिलाओं की कुल संपदा 2.72 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। दो महिलाएं ऐसी हैं जो यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर मूल्य से अधिक की स्टार्टअप कंपनी) की प्रवर्तक हैं। इनमें रिटेलर नायका की फाल्गुनी नायर की संपत्तियां 5,410 करोड़ रुपये और बायजू की 34 वर्षीय दिव्या गोकुलनाथ की संपदा 3,490 करोड़ रुपये है।
6 / 8
देश के कुछ परिवार ऐसे हैं जिनकी एक से अधिक महिलाएं अमीरों की सूची में शामिल हैं। अपोलो हास्पिटल्स एंटरप्राइज की चार और गोदरेज समूह की तीन महिलाएं सूची में शामिल हैं।
7 / 8
विभिन्न क्षेत्रों की बात की जाए, तो फार्मा क्षेत्र से 13, कपड़ा और परिधान क्षेत्र से 12 और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से नौ महिलाएं इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। सूची में 32 महिलाएं मुंबई, 20 नयी दिल्ली और 10 हैदराबाद से हैं।
8 / 8
इन 100 में से कुछ ही महिलाओं ने परमार्थ कार्यों के लिए योगदान देने वालों की सूची में जगह बनाई है। इनमें थर्मेक्स की अनु आगा और मेहर पद्मजी और मजूमदार शॉ के अलावा हीरो फिनकॉर्प की रेणु मुंजाल तथा यूएसवी की लीना गांधी तिवारी का नाम आता है। (सभी फाइल फोटो)
टॅग्स :महिलाइकॉनोमीशिव नादरफोर्ब्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

कारोबार2026-27 में 72,901.31 करोड़ रुपये का नया कर्ज?, कर्ज दलदल में सम्राट सरकार?, बिहार पर 4 लाख करोड़ रुपए कर्ज?

कारोबारभारत आर्थिक वृद्धि दरः 0.8 अंक घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया, मूडीज रेटिंग्स ने कहा-ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी और ईंधन-उर्वरक की कमी से असर?

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है