लाइव न्यूज़ :

GST Collection: मई में जीएसटी कलेक्शन 1.41 लाख करोड़, अप्रैल के रिकॉर्ड हाई से 16% घटा, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 1, 2022 15:18 IST

Open in App
1 / 7
मई माह में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 44 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.41 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
2 / 7
वित्त मंत्रालय ने बुधवार को मई, 2022 के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी। आंकड़ों के मुताबिक, मई, 2022 में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,40,885 करोड़ रुपये रहा।
3 / 7
यह आंकड़ा पिछले दो माह के जीएसटी संग्रह से कम है। अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। उसके पहले मार्च, 2022 में जीएसटी संग्रह 1.42 लाख करोड़ रुपये रहा था।
4 / 7
वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘मई के 1,40,885 करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) का हिस्सा 25,036 करोड़ रुपये रहा।
5 / 7
राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) संग्रह 32,001 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) संग्रह 73,345 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा 10,502 करोड़ रुपये का उपकर भी जुटाया गया।’’
6 / 7
मई, 2022 के लिए राजस्व संग्रह मई, 2021 की तुलना में 44 प्रतिशत बढ़ गया। एक साल पहले के समान महीने में जीएसटी संग्रह 97,821 करोड़ रुपये रहा था।
7 / 7
जुलाई, 2017 में जीएसटी प्रणाली लागू होने के बाद से यह चौथा मौका है जब मासिक जीएसटी संग्रह 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, अप्रैल में कुल 7.4 करोड़ ई-वे बिल निकाले गए, जो मार्च के 7.7 करोड़ ई-वे बिल से करीब चार प्रतिशत कम है। 
टॅग्स :जीएसटीनरेंद्र मोदीNirmal SitharamanGST Council
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम