Gold Rates Today 6 June 2023 Aaj Ka Sone Ka Bhav Delhi
Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, 6 जून 2023 सोने का भाव By संदीप दाहिमा | Published: June 6, 2023 07:35 PM2023-06-06T19:35:29+5:302023-06-06T19:38:11+5:30Next Next वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 375 रुपये की तेजी के साथ 60,775 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 72,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 375 रुपये की तेजी के साथ 60,775 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,956 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी मामूली नुकसान के साथ 23.43 डॉलर प्रति औंस रह गयी। टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावGold RateSilver Rateशेअर :