लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में CNG और रसोई गैस हुई सस्ती, जानें क्या है नए रेट

By संदीप दाहिमा | Updated: April 8, 2023 19:02 IST

Open in App
1 / 5
दिल्ली में सीएनजी और पाइपलाइन वाली घरेलू रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में शनिवार को छह रुपये तक की कटौती कर दी गई। यह करीब दो साल में गैस कीमतों में हुई पहली कटौती है। सरकार ने एक दिन पहले ही प्राकृतिक गैस की कीमत निर्धारण करने का नया फॉर्मूला लागू किया था।
2 / 5
उस फैसले के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी और पीएनजी की कीमतें कम हुई हैं। दिल्ली में सीएनजी और पाइपलाइन गैस की खुदरा बिक्री करने वाली फर्म इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने एक ट्वीट में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
3 / 5
आईजीएल के अनुसार, इसी तरह दिल्ली में पाइपलाइन वाली घरेलू रसोई गैस की कीमत 53.59 प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) से घटकर 48.59 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। नई कीमतें नौ अप्रैल से लागू होंगी।
4 / 5
पीटीआई-भाषा द्वारा संकलित आंकड़ों से पता चलता है कि गैस कीमतों में दो साल में लगभग 50 प्रतिशत वृद्धि होने के बाद यह कटौती की गई है। सीएनजी कीमतें अप्रैल, 2021 से दिसंबर, 2022 के बीच 15 बार बढ़ाई गईं।
5 / 5
अप्रैल, 2021 के बाद सीएनजी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 36.16 रुपये (83 प्रतिशत) की वृद्धि हुई है। सीएनजी की कीमत अंतिम बार 17 दिसंबर, 2022 को बढ़ाई गई थी। इसी तरह पीएनजी की कीमत सात अगस्त, 2021 से आठ अक्टूबर, 2022 के बीच 10 बार बढ़ाई गई। इसकी कीमतों में 24.09 रुपये प्रति एससीएम यानी 81 प्रतिशत वृद्धि हुई। आईजीएल ने कहा कि दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी की खुदरा कीमतें देश में सबसे कम स्तर पर हैं।
टॅग्स :LPGमहंगाईदिल्ली-एनसीआरDelhi NCR
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?