लाइव न्यूज़ :

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने की शादी, देखें वायरल तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 9, 2021 21:56 IST

Open in App
1 / 7
लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड अभिनेता कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पहली तस्वीरें साझा कीं। दंपति ने गुरुवार (9 दिसंबर) को द सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए।
2 / 7
तस्वीरों को साझा करते हुए, कैटरीना ने लिखा, 'हमारे दिल में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें इस क्षण तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की तलाश में हैं क्योंकि हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू कर रहे हैं।'
3 / 7
बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल के लिए आज का दिन काफी अहम था। मगर बृहस्पतिवार शाम तक सवाई माधोपुर के होटल के बाहर खड़े मीडिया कर्मी और प्रशंसकों को यह यकीन नहीं हो सका कि क्या उन्होंने वाकई शादी कर ली है?
4 / 7
‘सिक्स सेंसेज़ फोर्ट बरवाड़ा’ होटल से जोड़े की तीन तस्वीरें मिलीं। यह पुराना किला है जिसे आलीशान होटल में बदला गया है। मीडिया और प्रशंसकों को इससे सुरक्षित दूरी पर रखा गया है और इसकी रखवाली निजी सुरक्षा कर्मी कर रहे हैं।
5 / 7
ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों में दिख रहा है कि दुल्हन लाल रंगे के लहंगे में हैं और दूल्हे ने आईवरी रंग की शेरवानी पहनी हुई है और गले में माला डाली हुई है। अटकलों और सच में धारणा यह थी कि ये कैटरीना और विक्की हैं। शादी की लीक हुई अन्य तस्वीरों में दिख रहा है कि मेहमान होटल की बालकनी में हैं।
6 / 7
ऑनलाइन प्रसारित हो रही रिपोर्टों के मुताबिक, शादी की रस्में होटल में शाम करीब साढ़े पांच बजे पूरी हो गई हैं। यह होटल जयपुर से 120 किलोमीटर दूर है। कैफ (38) और कौशल (33) ने करीब दो साल तक डेटिंग की है।
7 / 7
शादी में फिल्मकार कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर, ‘धूम 3’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य, ‘बंटी और बबली 2’ की अभिनेत्री शरवई वाघ के अलावा नेहा धूपिया और अंगद बेदी समेत अन्य शिरकत कर रहे हैं।
टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलबॉलीवुड इंस्टा तड़काबॉलीवुड अभिनेत्रीजयपुरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?