वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की फिल्म 'बवाल' की नई रिलीज डेट जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 22, 2023 02:34 PM2023-03-22T14:34:46+5:302023-03-22T14:39:48+5:30

Next

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बवाल’की नई रिलीज डेट सामने आई हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

फिल्म के प्रोड्यूसर नाडियाडवाला ग्रैंडसन और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने ट्वीट कर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दीहैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

ट्विटर पर पोस्ट में लिखा है, “राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी ‘बवाल’ के साथ वापस आ गए हैं. 6 अक्टूबर 2023 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में उनकी एपिक क्रिएकशन देखें! स्टारिंग वरुण धवन और जाह्नवी कपूर.”

इससे पहले फिल्म ‘बवाल’ 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली थी। (फोटो: इंस्टाग्राम)

बताया जा रहा है की, फिल्म ‘बवाल’ वरुण धवन के करियर की सबसे महंगी फिल्म हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

फिल्म ‘बवाल’की शूटिंग पेरिस, बर्लिन, पोलैंड, एम्स्टर्डम, क्राको, और वारसॉ के साथ-साथ भारत में भी हुई हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)