लाइव न्यूज़ :

काफी मशहूर हैं बॉलीवुड के ये 7 लव ट्रायंगल्स, इनकी वजह से कई रिश्तों में आ गई खटास

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 3, 2020 07:02 IST

Open in App
1 / 8
बॉलीवुड में लव ट्रायंगल होना कोई नई बात नहीं है। ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनके चर्चे अपनी अदाकारी के साथ-साथ लव ट्रायंगल्स के लिए भी हुए हैं। यही नहीं, इन लव ट्रायंगल्स की वजह से कुछ रिश्तों में खटास तक आ गई। इसलिए हम आपको बॉलीवुड के चर्चित लव ट्रायंगल के बारे में बताएंगे।
2 / 8
एक समय में कभी अमिताभ बच्चन का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के साथ भी जोड़ा जाता था। तब बिग बी की शादी जया बच्चन से हो चुकी थी। बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी फिल्म 'दो अनजाने' के सेट पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज भी जो सिन्दूर लगाती हैं, वो अमिताभ बच्चन के लिए है। मगर बाद में अमिताभ बच्चन और रेखा अलग हो गए क्योंकि दोनों को ये अहसास हो चुका था कि उनका कोई भविष्य नहीं है।
3 / 8
रणबीर कपूर उन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं, जिनकी चर्चा अदाकारी के साथ-साथ लव ट्रायंगल्स के लिए भी होती है। आज भले ही रणबीर और आलिया भट्ट की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हों, लेकिन किसी समय में रणबीर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी हिट थी। रणबीर और दीपिका के चर्चे दूर-दूर तक होते थे। मगर फिर रणबीर की लाइफ में कैटरीना कैफ की एंट्री हुई, जिसके बाद दीपिका और रणबीर का रिश्ता खत्म हो गया।
4 / 8
शाहिद कपूर और करीना कपूर खान के रिलेशनशिप के चर्चे हर जगह होते थे। जानकारी के अनुसर्म दोनों ने शादी करने का प्लान भी बना लिया था। मगर फिर करीना और सैफ अली खान के नाजीदिकियों के किस्से फिल्मी गलियारों में फैल गए, जिसके चलते फैंस को भी इस बारे में पता चल गया। दरअसल करीना और सैफ फिल्म 'टशन' के दौरान काफी करीब आ गए थे। इसकी वजह से करीना और शाहिद में दूरियां बढ़ गईं। बाद में जहां करीना ने सैफ से शादी कर ली तो वहीं शाहिद ने भी मीरा राजपूत के साथ घर बसा लिया।
5 / 8
बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के दौरान नजदीकियां बढीं और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि, ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया। जब दोनों का रिलेशनशिप खत्म हो गया, तब ऐश्वर्या को विवेक ओबरॉय ने संभाला। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक चल नहीं पाया।
6 / 8
ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का नाम शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन के साथ जुड़ा था। हालांकि, जब अक्षय शिल्पा को डेट कर रहे थे, तब वो ट्विंकल के साथ भी रिलेशनशिप में थे। जब इस बात की जानकारी शिल्पा को हुई तो उन्होंने अक्षय से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए। बाद में शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली।
7 / 8
बारबरा मोरी ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'काइट्स' में नजर आई थीं। इस दौरान ऋतिक और बारबरा के बीच बढ़ती नाजीदिकियों की खबरें हर जगह फैल गईं, जबकि उस समय ऋतिक रोशन सुजैन खान के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए थे। हालांकि, बारबरा और ऋतिक के रिलेशनशिप की बात में कितना दम है, ये किसी को नहीं पता। मगर सुजैन और ऋतिक के तलाक की वजह कई बताई गईं, लेकिन असल कारण किसी को नहीं पता।
8 / 8
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर आज अपनी-अपनी निजी जिंदगी में खुश हैं। हालांकि, एक दौर ऐसा भी था, जब दोनों ने एक-दूसरे से सगाई तक कर ली थी। मगर बिना वजह बताए दोनों अलग हो। किसी को नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ है, लेकिन अलग होने के बाद करिश्मा की जिंदगी में संजय कपूर आ गए। फिलहाल, दोनों का तलाक हो चुका है।
टॅग्स :अक्षय कुमारअमिताभ बच्चनजया बच्चनसलमान खानऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?