लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने जा रहीं सुहाना खान को पिता शाहरुख ने दी सलाह, कही ये बात

By संदीप दाहिमा | Updated: May 14, 2022 18:48 IST

Open in App
1 / 6
फिल्मकार जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपने करियर की शुरुआत करने जा रहीं सुहाना खान को उनके पिता शाहरुख खान ने हमेशा विनम्र बने रहने और मुस्कुराने की सलाह दी है।
2 / 6
सुहाना प्रतिष्ठित हास्य सीरीज पर आधारित फिल्म 'द आर्चीज' के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। सुहाना ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। शाहरुख ने बेटी सुहाना के करियर की शुरुआत पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें कुछ सलाह दी है। शाहरुख ने बेटी को सलाह देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ' सुहाना खान आप हमेशा याद रखिए कि आप कभी संपूर्ण रूप से निपुण नहीं हो सकते।
3 / 6
लेकिन, आप अपने स्वाभाविक काम और अभिनय के जरिए निपुणता के नजदीक पहुंच सकते हैं। एक कलाकार के रूप में हमेशा विनम्र और दयालु बने रहो और अपना काम करो।' शाहरुख (56) ने अपने पोस्ट में खुद को एक अभिनेता बताते हुए बेटी को सलाह देते हुए लिखा, ' आलोचनाएं और सराहना हमेशा आपके साथ नहीं रहेंगी।
4 / 6
लेकिन, पर्दे पर अपने अभिनय के जरिए जो छाप आप छोड़ोगे, वो हमेशा आपकी पहचान बनी रहेगी। बेटी आपने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत लंबा सफर तय किया है। लेकिन, दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने का सफर कभी खत्म नहीं होता। आगे बढ़ो और जितना हो सके मुस्कुराओ।' शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक वीडियो भी साझा किया।
5 / 6
शाहरुख खान और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटियां क्रमश: सुहाना खान और खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा उन सात अभिनेताओं में शामिल हैं, जो इस फिल्म में दिखाई देंगे। अन्य चार कलाकार ‘सुपर 30’ के मिहिर आहूजा, डॉट, युवराज मेंदा और वेदांग रैना शामिल हैं। ‘द आर्चीज’ 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
6 / 6
नेटफ्लिक्स ने फिल्म के लिए आर्ची कॉमिक्स के साथ साझेदारी की है, जिसे जोया अख्तर और उनकी लंबे समय से सहयोगी रहीं रीमा कागती अपने प्रोडक्शन बैनर टाइगर बेबी के तहत निर्माण कर रही हैं।
टॅग्स :शाहरुख़ खानसुहाना खाननेटफ्लिक्सफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई