PHOTOS: सुष्मिता सेन ने मनाया 45वां जन्मदिन, 25 की उम्र में बनी थीं मां

By संदीप दाहिमा | Published: November 19, 2020 07:10 PM2020-11-19T19:10:31+5:302020-11-19T19:10:31+5:30

Next

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन 19 नवंबर को आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं।

सुष्मिता के पिता भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर थे और उनकी माँ दुबई में एक स्टोर में ज्वैलरी डिज़ाइनर थीं। सुष्मिता ने न केवल अभिनय के क्षेत्र में अपना नाम कमाया है, बल्कि उन्हें अपने निजी जीवन के लिए हर क्षेत्र से प्रशंसा भी मिली है।

सुष्मिता ने सिंगल पैरेंट बनकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने दो बेटियों, रेनी और एलिशा को गोद लिया है।

सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने खुद रिनी को बताया था कि उन्होंने रिनी को गोद लिया है।

सुष्मिता ने कहा था कि उन्होंने रिनी को यह कहानी एक गेम के जरिए बताई।

सुष्मिता ने साल 2000 में रिनी और 2010 में अलीशा को गोद लिया था।

जब सुष्मिता सेन ने रिनी को बताया कि वह एक गोद ली हुई बेटी है, उस समय रिनी की उम्र 16 थी।

सुष्मिता ने रिनी को बताया की जब वह 18 साल की हो जाएगी तब कोर्ट उन्हें असली माता-पिता की जानकारी दे देगा।

सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में हुआ था।

बॉलीवुड में सुष्मिता ने फिल्म दस्तक से अपना डेब्यू किया था।