एस्ट्रोनॉमी के शौकीन थे सुशांत सिंह राजपूत, जानिए दिवंगत एक्टर के बारे में दिलचस्प बातें

By मनाली रस्तोगी | Published: June 14, 2020 07:06 PM2020-06-14T19:06:10+5:302020-06-14T19:06:10+5:30

Next

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने को लेकर पूरा देश स्तब्ध है। फैंस के साथ पूरा बॉलीवुड भी सदमे में है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। (फोटो सोर्स- एएफपी)

सुशांत का परिवार बिहार से है और अभिनेता का जन्म पटना में हुआ था। उनकी मां का साल 2002 में निधन हो गया था। उनकी बहन राज्य स्तर की क्रिकेटर हैं। (फोटो सोर्स- एएफपी)

उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में दाखिला था। मगर अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने ग्रेजुएशन के तीसरे साल में अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने कथित तौर पर 11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं को उत्तीर्ण किया था। वह भौतिकी में राष्ट्रीय स्तर के ओलंपियाड विजेता थे। (फोटो सोर्स- एएफपी)

दिल्ली में रहते हुए सुशांत बैरी जॉन की एक्टिंग क्लास किया करते थे। वो नादिरा बब्बर के एकजुट थिएटर समूह का भी हिस्सा थे। यही नहीं, सुशांत सिंह राजपूत दिल्ली में श्यामक डावर के नृत्य का भी हिस्सा थे। (फोटो सोर्स- एएफपी)

सुशांत और अंकिता लोखंडे 6 साल के रिलेशनशिप में थे। दोनों साल साल 2016 में अलग हो गए थे। (फोटो सोर्स- एएफपी)

सुशांत को एस्ट्रोनॉमी का शौक था। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट इस बात का सबूत है। साल 2018 में उन्होंने एक महंगा बोइंग 737 फिक्स्ड बेस फ़्लाइट सिम्युलेटर भी खरीदा था। (फोटो सोर्स- एएफपी)