लाइव न्यूज़ :

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर देखें उनकी बेस्ट फिल्में, जो आप कभी नहीं भूला पाएंगे, देखें लिस्ट

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: January 21, 2022 12:00 IST

Open in App
1 / 8
सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने फैन्स के दिलों में हमेशा रहेंगे। 21 जनवरी 1986 को सुशांत का जन्म बिहार के पटना में हुआ। सुशांत ने बहुत ही कम समय में छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक में एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में की और अपने शानदार अभिनय के लिए पहचाने गए। आज बात करेंगे सुशांत सिंह राजपूत की उन बेहतरीन फिल्मों की जो आपको जरूर देखनी चाहिए।
2 / 8
सुशांत सिंह राजपूत ने अपना बॉलीवुड करियर फिल्म 'काय पो छे!' से की थी। यह मूवी फरवरी 2013 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म लेखक चेतन भगत के नॉवेल 'द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित है, जिसका निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। 'काई पो चे' में सुशांत के अभिनय की सभी ने सराहना की थी।
3 / 8
साल 2016 में आई फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी की बायोपिक है। इस फिल्म में धोनी के किरदार में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आये थे। सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में अभिनय करने के लिए सुशांत सिंह राजपूत को खूब वाहवाही मिलने के साथ ही कई पुरस्कार भी मिले थे।
4 / 8
फिल्‍म डिटेक्टिव ब्‍योमकेश बख्‍शी में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नज़र आएं थे। फिल्म 3 अप्रैल 2015 को रिलीज हुई थी। ब्‍योमकेश बख्‍शी के रूप में उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी प्रशंसा मिली।
5 / 8
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' 7 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी। सुशांत के ऑपोजिट सारा अली खान की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने मंसूर खान का किरदार निभाया था जो पालकी में भक्तों को केदारनाथ तक की यात्रा करवाता है। इस फिल्म में भी सुशांत का अभिनय देखने लायक था।
6 / 8
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'सोनचिड़िया' 1 मार्च 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शुशांत ने चम्बल के डैकत बने है। इस फिल्म में सुशांत की जितनी तारीफ की जाए कम होगी।
7 / 8
सुशांत की बिग स्क्रीन पर आई आखिरी फिल्म 'छिछोरे' 6 सितंबर 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सिल्वर स्क्रीन पर बंपर कमाई की थी। सुशांत की ये फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी।
8 / 8
फिल्म 'दिल बेचारा' सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म थी। हालांकि कोरोना के चलते इस फिल्म को ओटटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को उनकी मौत के बाद रिलीज किया गया था। व्यूअरशिप के मामले में इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबर्थडे स्पेशलहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल