लाइव न्यूज़ :

सलमान खान साबरमती आश्रम पहुंचे, चरखे पर हाथ आजमाया, जानें आगंतुक पुस्तिका में क्या लिखा, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 29, 2021 21:08 IST

Open in App
1 / 7
अभिनेता सलमान खान ने सोमवार को गुजरात में यहां साबरमती आश्रम की यात्रा की और एक चरखे पर हाथ आजमाया। आश्रम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
2 / 7
सूत्रों के मुताबिक खान हाल में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद में थे।
3 / 7
साबरमती आश्रम संरक्षण और स्मारक ट्रस्ट के सूचना एवं प्रौद्योगिकी के प्रमुख विराट कोठारी ने बताया कि अपनी फिल्म के लिए मल्टीप्लेक्स का दौरा करने से पहले अभिनेता ने आश्रम की यात्रा की।
4 / 7
साबरमती आश्रम 1917 और 1930 के बीच महात्मा गांधी का घर था। इसे गांधी आश्रम भी कहा जाता है। कोठारी ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से उनकी निजी यात्रा थी और यह उनकी फिल्म के प्रचार का हिस्सा नहीं था। अभिनेता ने अपनी यात्रा के दौरान सभी प्रोटोकॉल और नियमों का पालन किया। मैंने उन्हें आश्रम के इतिहास और महत्व से अवगत कराया और आश्रम के अंदर गांधीजी का कमरा ‘हृदय कुंज’ भी दिखाया।’’
5 / 7
पहली बार आश्रम आए खान के साथ फिल्म निर्देशक महेश मांजरेकर भी थे।
6 / 7
एक अन्य प्रशिक्षक ने संवाददाताओं से कहा कि तकनीक सीखने में गहरी दिलचस्पी रखने के बावजूद खान चरखे पर सूत नहीं कात पाए तो उन्होंने प्रशिक्षक प्रतिमाबेन से कहा कि वह इसे सीखने के लिए बिना किसी को बताए फिर से वापस आएंगे।
7 / 7
आगंतुक पुस्तिका में अपने संदेश में खान ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें इस स्थान की यात्रा करने का सौभाग्य मिला है और भविष्य में ‘‘और अधिक जानने के लिए फिर से आश्रम आएंगे।’’ 
टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड इंस्टा तड़काबॉलीवुड हीरोमहात्मा गाँधीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीYear-Ender 2025: फिल्मी जगत की इन हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा, इस साल इंडस्ट्री ने खोए कई अनमोल रत्न; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतGujarat: बनासकांठा में भीड़ ने पुलिस और वन विभाग पर किया हमला, 47 अफसर घायल

भारततमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार में बढ़ी SIR की समयसीमा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: 41 की उम्र में फिर बनीं मां!, भारती सिंह के घर फिर गूंजी बेटे की किलकारी

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर vs अवतार 3, बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाज़ी?

बॉलीवुड चुस्की500 करोड़ क्लब में एंट्री! ‘धुरंधर’ बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म

बॉलीवुड चुस्कीबेटे के जन्म पर भारती और हर्ष ने शेयर किया प्यारा वीडियो, नन्हें मेहमान के आने पर फैन्स लुटा रहे प्यार

बॉलीवुड चुस्कीYear-Ender 2025: बड़े सुपरस्टार, करोड़ों का बजट...फिर भी बुरी तरह फ्लॉप हुई ये फिल्में